ePaper

भामाशाह ने हिन्दुत्व की बुलंद इमारत को किया खड़ाः मोहन साह

Updated at : 29 Apr 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
भामाशाह ने हिन्दुत्व की बुलंद इमारत को किया खड़ाः मोहन साह

भामाशाह का दान केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम एवं समर्पण का उदाहरण था.

विज्ञापन

जयंती पर वैश्य समाज ने किया महान दानवीर भामाशाह को नमन सहरसा राष्ट्रभक्ति, समर्पण एवं त्याग की मिसाल रहे महान दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर मंगलवार को मीर टोला स्थित वैश्य समाज कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह ने की. अपने संबोधन में श्री साह ने कहा कि दान की चर्चा होते ही भामाशाह का नाम बच्चे-बच्चे की जुबान पर आता है. जब-जब राणा का भाला चर्चा में आयेगा, तब-तब भामा का दान भी लोगों के स्मरण में आयेगा. वे नींव के ऐसे पत्थर थे, जिन्होंने हिन्दुत्व की बुलंद इमारत को खड़ा किया. भाजपा जिला मंत्री एवं वैश्य समाज जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में भामाशाह के योगदान को रेखांकित करते कहा कि राजस्थान की वीर भूमि पर जन्मे भामाशाह ने अपनी समस्त संपत्ति राष्ट्र सेवा के लिए महाराणा प्रताप को अर्पित कर दी थी. विशेष रूप से 1576 के भीषण हल्दीघाटी युद्ध के बाद जब महाराणा प्रताप के पास संसाधनों की भारी कमी थी, उस संकट की घड़ी में भामाशाह मसीहा बनकर सामने आये. उन्होंने कहा कि भामाशाह का दान केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम एवं समर्पण का उदाहरण था. उनकी सहायता ने मेवाड़ के संघर्ष को नई दिशा दी एवं उनके नाम को इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अमर कर दिया. कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों ने भामाशाह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया. जयंती समारोह में पूर्व वार्ड पार्षद सुबोध साह, पूर्व पार्षद संजय साह, रंजीत दास, कमलनरायण गुप्ता, प्रो गौतम भगत, पिंटू पराशर, नाई संघ अध्यक्ष बिजेंद्र ठाकुर, महिला अध्यक्ष सीमा गुप्ता, इं अरविंद साह, श्यामनंदन पोद्दार, मीडिया प्रभारी नीरज राम उर्फ सोनू गुप्ता, डॉ विनोद कुमार, शिवशंकर ठाकुर, सुशील साह, रामनाथ साह, दीपक फोटो, विवेक साह, पवन ठाकुर, मिथलेश ठाकुर, नवीन साह, निरंजन साह, महासचिव संजय कुमार, अजीत कुमार अजय, मनोज मिलन, रुपेश साह, ध्रुव कुमार, अरुण गुप्ता, किशुन पोद्दार, कुंदन कुमार, रंजना कुमारी, संजय साह सहित अन्य ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन