प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों को दिया गया स्वीकृत पत्र

Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों को दिया गया स्वीकृत पत्र

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों को दिया गया स्वीकृत पत्र

विज्ञापन

सहरसा. विकास भवन सभागार में सोमवार को में उप विकास आयुक्त की उपस्थिति में जिला स्तर पर समारोह आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तहत द्वितीय चरण में प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध संबंधित परिवारों को आवास की स्वीकृति के बाद स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया. राज्य स्तर पर आयाजित कार्यक्रम में सहरसा जिला के 317 लाभुकों को प्रथम किस्त के सहायता राशि के रूप में प्रति परिवार 40 हजार रुपये की दर से कुल एक करोड़ 26 लाख 80 हजार रुपये हस्तांतरित की गयी. समारोह में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत प्रथम चरण में स्वीकृत लाभुकों में से आवास निर्माण पूर्ण करने वाले लाभुकों को प्रतीकात्मक चाबी उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला ने सौंपा. उन्होंने स्वीकृति प्राप्त लाभुकों को शीघ्र आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करते निर्धारित स्तर तक निर्माण होने पर द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि प्राप्त कर निर्धारित अवधि में आवास पूर्ण करने का निदे�� दिया. साथ ही आवास निर्माण के क्रम में सभी लाभुकों को 90 दिनों के मजदूरी का भुगतान मनरेगा से मिलने की जानकारी दी. मौके पर निदेशक, डीआरडीए, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी आवास कर्मी एवं लाभुक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन