मारपीट मामले में दोनों पक्ष से आवेदन, मामला दर्ज

Updated at : 10 Mar 2026 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट मामले में दोनों पक्ष से आवेदन, मामला दर्ज

मारपीट मामले में दोनों पक्ष से आवेदन, मामला दर्ज

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा जीरो माइल के पास ट्रांसपोर्टर के साथ मारपीट कर नकद रुपया व सोने की चेन छीनने के मामले में पीड़ित भेड़धरी निवासी सुरजीत कुमार ने सदर पुलिस को दिए फर्द बयान में बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे उनका ट्रक पटुआहा जीरो माइल के पास खड़ा था. उसी दौरान उनके ड्राइवर ने फोन कर बताया कि फाइनेंसर रास्ते में गाड़ी रोक कर पैसा मांग रहा है. इसके बाद वह घर से 1 लाख 45 हजार रुपये लेकर मौके पर पहुंचे. सुरजीत ने बताया कि जब वह नारायणा मेडिकल कॉलेज से आगे जीरो माइल के पास ड्राइवर को रुपये दे रहे थे. तभी कोरलाही निवासी टुनटुन शर्मा के बेटे मनीष कुमार, अमर कुमार और मुन्ना कुमार वहां पहुंच गया व तीनों ने उनके हाथ से रुपया छीन लिया व मारपीट करने लगा. मनीष कुमार के हाथ में कट्टा था. मारपीट के दौरान उनके सिर पर चोट लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा. इसी दौरान आरोपितों ने उनके गले से दो भर सोने की चेन भी छीन लिया. पीड़ित ने आरोपित द्वारा ट्रक का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष के कोरलाही वार्ड नंबर 44 निवासी मनीष किशोर ने सुरजीत कुमार, साल्टू कुमार, देवा शर्मा व रितेश शर्मा पर पचास हजार रुपया रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. मनीष द्वारा विरोध करने पर आरोपित द्वारा मारपीट कर गले से पचास हजार रुपये का सोने का चेन छीन लिया गया. सदर पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है.. लोहे के रड से मारकर युवक का सिर फोड़ा, मामला दर्ज सहरसा. डरहार थाना क्षेत्र के नौला वार्ड नंबर 3 निवासी छोटू कुमार ने दो लोगों के खिलाफ लोहे के रड से मारपीट कर सिर फोड़ देने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. दिए आवेदन में पीड़ित ने कहा कि वर्तमान में वह सदर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति चौक वार्ड नंबर 14/5 में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है. बीते 23 फरवरी को वह बाइक से अपने मामा के घर मकुना जा रहा था. इसी दौरान महर्षि मेंही आश्रम के पास पहले से घात लगाकर बैठे निलेश कुमार व प्रिंस कुमार ने उसे रोक लिया और दस हजार रुपये की मांग करने लगा. विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे के रड से सिर पर वार कर दिया. जिससे उसका सिर फट गया और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद आरोपित उसकी जेब से पांच हजार रुपये निकालकर धमकी देते हुए फरार हो गये. उसके बाद आसपास के लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं पीड़ित इलाज कराने के बाद सदर थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन