जबरन जमीन कब्जा को लेकर एसपी को दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
जबरन जमीन कब्जा को लेकर एसपी को दिया आवेदन

जबरन जमीन कब्जा को लेकर एसपी को दिया आवेदन

विज्ञापन

महिषी. मुख्यालय पंचायत महिषी उत्तरी के वार्ड नंबर चार निवासी स्व. कुमोद चौधरी की धर्मपत्नी कंचन देवी ने केवाला से प्राप्त पुस्तैनी जमीन पर बनगांव निवासी स्व बैद्यनाथ पासी के पुत्र पवन पासी, साजन पासी व राजन पासी के द्वारा जबरन अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है. कंचन देवी ने अपने आवेदन में कहा कि उसकी मां स्व फुलिया देवी ने गुलाब चंद्र पासी उर्फ चौधरी से पिछले 19 दिसंबर 2019 को मौजा महिषी में रजिस्ट्री केवाला संख्या 14164 द्वारा खाता संख्या पुराना 424, खाता नया 184 में खेसरा पुराना 8763, खेसरा नया 11151 रकबा 22 डिसमिल व खाता नंबर पुराना 552 व नया खाता संख्या 1460 में खेसरा नंबर 9632 में 45 डिसमिल जमीन खरीद कर शांतिपूर्ण दखल कब्जा प्राप्त कर भोग कर रही थी. बिहार सरकार के सिरिस्ता में जमाबंदी भी माता फुलिया देवी के नाम चल रहा है व अद्यतन रशीद भी कट रहा है. आरोपी तीनों भाई इस जमीन पर जबरन कब्जा कर हम तीनों बहन को बेदखल करना चाह रहा है. कब्जा का विरोध करने पर ये सभी जान से मारने की धमकी देते मारपीट पर उतारू हो जाते हैं. पूर्व में महिषी थाना में लिखित शिकायत करने पर भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही. उन्होंने पुलिस अधीक्षक को जनता दरबार में आवेदन दे जानमाल की सुरक्षा व अवैध कब्जा करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन