ePaper

साजिश के तहत मामला दर्ज कराने को लेकर एसपी को दिया आवेदन

Updated at : 09 Mar 2026 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
साजिश के तहत मामला दर्ज कराने को लेकर एसपी को दिया आवेदन

साजिश के तहत मामला दर्ज कराने को लेकर एसपी को दिया आवेदन

विज्ञापन

सहरसा . फर्जी मुकदमा में फंसने को लेकर धकजरी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है. दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि पता चला है कि भरौली धकजरी निवासी बिट्टू भगत द्वारा बख्तियारपुर थाना में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एक आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने पिछले सात मार्च की रात्रि 11 बजे रात में उनके द्वारा गोली चलाने का आरोप है जो सरासर गलत है. सच्चाई यह है कि लगभग 9:30 बजे धकजरी में चलित्तर शर्मा के यहां सैकड़ों आदमी के बीच मुंडन कार्यक्रम के अवसर पर एक भोज में शामिल होकर लगभग 10 बजे रात्रि में गया. लगभग 9:51 बजे गुड्डु नजमी पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भराया एवं ऑनलाइन पेमेंट किया. उसके बाद अपने ड्राइवर सुमन कुमार सिंह के काम से गांधी पथ डॉ इशर क्लीनिक गया. फिर लगभग 10:30 बजे हम मुरली बसंतपुर मुन्ना सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने मुरली बसंतपुर गांव पहुंचे. लगभग 12 बजे वापस वे अपने गांव धकजरी निज आवास पर पहुंचे. इस दौरान साथ ड्राइवर सुमन कुमार सिंह एवं पैक्स प्रबंधक राजन कुमार साथ थे. इसकी सच्चाई उनके मोबाइल लोकेशन एवं विभिन्न जगह लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज से पता चल सकेगा. उन्होंने कहा कि बिट्टू भगत उन्हें फर्जी केस में इसलिए फंसाना चाहता है कि मुद्देय प्रिया कुमारी जो एक विधवा औरत है जिसका अपहरण कर दुष्कर्म एवं विभिन्न अपराध किया था. उस मामले में वे मुद्देय का सामाजिक रूप से सहयोगी हैं एवं उक्त वाद में गवाह हैं. उन्होंने तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर साजिशकर्ता आवेदक बिट्टु भगत के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन