ePaper

पोषण के साथ-साथ शिक्षा पर भी दिया जा रहा विशेष बल

Updated at : 13 May 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
पोषण के साथ-साथ शिक्षा पर भी दिया जा रहा विशेष बल

पोषण के साथ-साथ शिक्षा पर भी दिया जा रहा विशेष बल

विज्ञापन

पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सोनवर्षाराज. प्रखंड मुख्यालय स्थित आईसीडीएस सभागार में पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन सीडीपीओ शांति कुमारी राय ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीपीओ शांति कुमारी राय ने कहा कि सरकार की यह योजना बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस अभियान के जरिए पोषण के साथ-साथ शिक्षा पर भी विशेष बल दिया जा रहा है. जिससे प्रारंभिक अवस्था में ही बच्चों को मजबूत नींव मिल सके. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक अखिलेश कुमार ने सेविकाओं को बच्चों के मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक गतिविधियों की जानकारी दी. साथ ही पोषण युक्त आहार, खेल-खेल में पढ़ाई व अभिभावकों से समन्वय पर विशेष जोर दिया. मालूम हो कि पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के तहत क्षेत्र के कुल 257 केंद्रो के आंगनबाड़ी सेविकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है. जिसके लिए तीन अलग अलग तिथियों में केंद्र संख्या 1 से 90 तक के लिए प्रशिक्षण के लिए 13, 14 व 15 मई, केंद्र संख्या 91 से 180 तक के लिए 16, 17 व 19 मई व केंद्र संख्या 181 से 257 तक के लिए 20, 21 व 23 मई की तिथि निर्धारित की गयी है. कार्यक्रम के मौके पर महिला पर्यवेक्षिका नीतू कुमारी, मुन्नी कुमारी, पुनिता कुमारी, चंपी रानी, बीसी घनश्याम पंडित, लिपिक प्रफ्फुल कुमार, जीवछ कुमार व सेविकाएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन