जिले में एलपीजी सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

जिले में घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को राहत देते हुए जिला प्रशासन ने बताया है कि विभिन्न गैस कंपनियों के पर्याप्त संख्या में भरे हुए गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं.
विज्ञापन
लंबित वितरण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश, उपभोक्ताओं को राहत
सहरसा. जिले में घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को राहत देते हुए जिला प्रशासन ने बताया है कि विभिन्न गैस कंपनियों के पर्याप्त संख्या में भरे हुए गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं. प्रशासन द्वारा जारी अद्यतन जानकारी के अनुसार, लंबित वितरण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित गैस एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गये हैं. भारत गैस के तहत कार्यरत स्थानीय एजेंसियों ने एक जून को कुल 937 गैस सिलेंडरों का वितरण किया. वर्तमान में 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले 2381 भरे हुए गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं. इस श्रेणी में बैकलॉग दिनों की संख्या चार है, जबकि औसत दैनिक बिक्री 1276 सिलिंडर दर्ज की गयी है. एचपी गैस की स्थानीय एजेंसियों द्वारा एक जून को 342 गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया. वर्तमान में 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले 3536 भरे हुए गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं. एचपी गैस में बैकलॉग दिनों की संख्या 3.91 तथा औसत दैनिक बिक्री 1575 सिलिंडर दर्ज की गयी है. इंडेन गैस के तहत कार्यरत एजेंसियों ने एक जून को 214 गैस सिलेंडरों का वितरण किया. वर्तमान में 3029 भरे हुए गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं. इंडेन गैस में बैकलॉग दिनों की संख्या 5.41 है, जबकि औसत दैनिक बिक्री 2187 सिलिंडर प्रतिदिन दर्ज की गयी है.एजेंसियों को दिए गये आवश्यक निर्देश
जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया है कि लंबित उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति यथाशीघ्र सुनिश्चित की जाये, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े. प्रशासन ने कहा कि गैस आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है और उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










