अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के फेकराही में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

नवहट्टा. मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के फेकराही में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अपर थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने की. बैठक में मौजूद आमजनों को संबोधित करते अपर थानाध्यक्ष ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारा व एकता का प्रतीक पर्व है. सभी समुदायों को मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाना चाहिए. उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा. किसी प्रकार की अफवाह, भेदभाव या गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों पर सख्त नजर रखी जा रही है. किसी के खिलाफ घटना या अशांति फैलाने की शिकायत मिलती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सभी से अपील किया कि वे प्रशासन का सहयोग करें एवं पर्व को शांति व सौहार्द के साथ मनाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन