आशी मिश्रा ने 96 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का बढ़ाया मान
Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :15 Apr 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में ग्रीन फील्ड स्कूल के शत प्रतिशत बच्चे सफल रहे.
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं परीक्षा में ग्रीन फिल्ड स्कूल के सभी बच्चे रहे सफल
सहरसा. सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में ग्रीन फील्ड स्कूल के शत प्रतिशत बच्चे सफल रहे. अधिकांश बच्चाें ने ने 80 से 90 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ सफलता पायी है. विद्यालय निदेशक बीके सिंह ने बताया कि कुशल प्रबंधन से विद्यालय के शत प्रतिशत बच्चे सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं. इनमें आशी मिश्रा 96 प्रतिशत, आयुष्मान झा 93 प्रतिशत, आयुष आनंद 91 प्रतिशत, आदित्य कुमार 90 प्रतिशत, तरुण कुमार 89 प्रतिशत, अंकुश कुमार 88 प्रतिशत, ज्योतिष कुमार 88 प्रतिशत, रोशन कुमार 87 प्रतिशत, आर्यन कुमार 87 प्रतिशत, अंकित कुमार 86 प्रतिशत, सुप्रिया कुमारी 85 प्रतिशत, आशीष रंजन 85 प्रतिशत, रूही कुमारी 84 प्रतिशत, प्रिंस कुमार 84 प्रतिशत सहित नमन, कृष्णा, सक्षम, रोशन, दिनकर, राकेश, शिवम, दिव्यांशु, आर्यन, आयुष, मासूम, शिवांश, सुमित, गौतम, विश्वजीत, सोनिका, कोमल सहित अन्य ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया है. जिससे विद्यालय परिवार एवं परिजनों में हर्ष का माहौल है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




