सड़क हादसे में एक युवक जख्मी

Updated at : 17 Jun 2024 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक युवक जख्मी

सड़क हादसे में एक युवक जख्मी

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर . बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवाहाट- सिमरी बख्तियारपुर एनएच 107 सड़क मार्ग के बलथी चौक के समीप एक 26 वर्षीय युवक सोमवार की सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जख्मी युवक को एंबुलेंस की मदद से आनन फानन में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने जख्मी युवक की स्थिति चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया. जख्मी युवक खगड़िया जिला का कामाथान गांव के निवासी सुकन सादा का 26 वर्षीय पुत्र मुनेश्वर कुमार है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक अपने घर से अपने ससुरारल सलखुआ थाना क्षेत्र के हरेवा गांव आया हुआ था. जहां से वह सोमवार सुबह बाइक से बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरडीहा गांव जा रहा था. जैसे ही वह बलथी चौक के समीप पहुंचा कि उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह सड़क हादसे का शिकार हो गया. बताया जाता है कि युवक नशे में था. दुर्घटना के बाद घटना की सूचना जख्मी युवक के स्वजनों को दी गयी. सूचना पर अस्पताल पहुंचे जख्मी युवक के स्वजनों का रो – रोकर बुरा हाल है. फोटो – सहरसा 21 – इलाजरत जख्मी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन