SAHARSA : थैलेसीमिया के खिलाफ कोसी में अनोखी पहल : मिक्की माउस बन लोगों को जागरूक कर रहे गणेश

Updated:
विज्ञापन
SAHARSA : थैलेसीमिया के खिलाफ कोसी में अनोखी पहल  : मिक्की माउस बन लोगों को जागरूक कर रहे गणेश

विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर कोसी क्षेत्र से एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल सामने आई है.

विज्ञापन

सहरसा से दीपांकर की रिपोर्ट :

विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर कोसी क्षेत्र से एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल सामने आई है. सहरसा जिले के गणेश कुमार भगत थैलेसीमिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मिक्की माउस का रूप धारण कर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता फैला रहे हैं. उनके इस प्रयास से अब तक सैकड़ों लोग थैलेसीमिया की गंभीरता को समझ चुके हैं. गणेश कुमार भगत के अनुसार, सहरसा जिले में फिलहाल 60 बच्चे थैलेसीमिया से पीड़ित हैं और यह संख्या तेजी से बढ़ रही है. बीमारी से बचाव के लिए वे लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि शादी से पहले और संतान होने से पहले पति-पत्नी एचबीए 2 जांच अवश्य कराएं, ताकि समय रहते इस बीमारी को रोका जा सके. गणेश सिर्फ मिक्की माउस बनकर ही नहीं, बल्कि शादी कार्ड पर स्लोगन छपवाकर भी इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं. वे मानते हैं कि जब तक समाज जागरूक नहीं होगा, तब तक इस बीमारी पर नियंत्रण पाना मुश्किल है. थैलेसीमिया बच्चों की मदद के लिए गणेश ने एक हेल्पलाइन नंबर 7631215199 भी जारी किया है. यदि किसी थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को रक्त की आवश्यकता होती है या किसी अन्य सहायता की जरूरत होती है तो इस नंबर पर संपर्क कर मदद प्राप्त की जा सकती है. कोसी क्षेत्र में गणेश की यह पहल अब एक आंदोलन का रूप ले रही है. लोग न सिर्फ जागरूक हो रहे हैं, बल्कि इस अभियान से जुड़कर समाज में बदलाव की बयार ला रहे हैं.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन