ePaper

सर्च अभियान के दौरान 44 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 12 Oct 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
सर्च अभियान के दौरान 44 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

महुआ शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

सोनवर्षाराज . थाना पुलिस ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च व सर्च अभियान के दौरान सिसवा मुसहरी में छापेमारी कर 44 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च व सर्च अभियान के दौरान नप सोनवर्षाराज के सिसवा मुसहरी में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान 44 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जिसकी पहचान सोनवर्षाराज निवासी लक्ष्मी सादा के पुत्र शंकर सादा के रूप में की गयी है. बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. 60 लीटर देसी व दो लीटर अंग्रेजी शराब सहित एक तस्कर गिरफ्तार सत्तरकटैया . बिहरा पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर मकुना गांव में छापेमारी कर 60 लीटर देसी शराब व दो लीटर अंग्रेजी शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मकुना गांव से सूरज कुमार को मकुना से 60 लीटर देसी व 750 ग्राम का तीन बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन