माता वैष्णो देवी दर्शन को निकला श्रद्धालुओं का जत्था

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 02 Jun 2026 6:00 PM

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर से सोमवार की शाम माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हुआ.

विज्ञापन

गरीब रथ से अमृतसर के लिए हुए रवाना, स्वर्ण मंदिर व हरिद्वार का भी करेंगे दर्शन

सिमरी बख्तियारपुर. सिमरी बख्तियारपुर से सोमवार की शाम माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हुआ. करीब दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस के माध्यम से अपनी धार्मिक यात्रा पर निकले. श्रद्धालुओं के उत्साह और जय माता दी के जयघोष से स्टेशन परिसर भक्तिमय माहौल में तब्दील हो गया. यात्रा पर रवाना होने वालों में अमित कुमार, संजय कुमार, सुधीर कुमार, हिराकांत भगत, अंशु, राधा देवी, हरिमोहन भगत, रवि भगत समेत दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु शामिल थे.

12 दिनों की होगी धार्मिक यात्रा

ट्रेन में सवार होने से पूर्व श्रद्धालुओं एवं उनके परिजनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की. श्रद्धालुओं ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा लगभग 12 दिनों की होगी. यात्रा के दौरान श्रद्धालु सबसे पहले अमृतसर पहुंचकर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे. इसके बाद जम्मू जाकर माता वैष्णो देवी भवन के लिए प्रस्थान करेंगे. माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान करेंगे तथा विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. स्टेशन परिसर में लगातार जय माता दी एवं हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे. श्रद्धालुओं के परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें विदा करते हुए सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं.

पांच घंटे विलंब से पहुंची गरीब रथ

धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को ट्रेन के इंतजार में लंबा समय स्टेशन पर बिताना पड़ा. जानकारी के अनुसार सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब पांच घंटे विलंब से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची. ट्रेन के विलंब से आने के कारण श्रद्धालुओं समेत अन्य यात्रियों को घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ी. हालांकि ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही सभी श्रद्धालु उत्साहपूर्वक उसमें सवार होकर अपनी धार्मिक यात्रा पर रवाना हो गये.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन