सोलहवें दिन भी अनशन जारी डेंगराही घाट . अनशनस्थल पर जमे हैं सैकड़ों ग्रामीण

Published at :07 Mar 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
सोलहवें दिन भी अनशन जारी डेंगराही घाट . अनशनस्थल पर जमे हैं सैकड़ों ग्रामीण

सिमरी : अनुमंडल के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर चानन पंचायत अंतर्गत डेंगराही घाट पर पुल सड़क की मांग को लेकर सोमवार को सोलहवें दिन भी आमरण अनशन एवं धरना प्रदर्शन जारी रहा. वहीं अनशन के सोलहवें दिन सोमवार को कई अनशनकारियों की स्थिति चिंताजनक बनी रही. सोमवार को भी विभिन्न दलों […]

विज्ञापन

सिमरी : अनुमंडल के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर चानन पंचायत अंतर्गत डेंगराही घाट पर पुल सड़क की मांग को लेकर सोमवार को सोलहवें दिन भी आमरण अनशन एवं धरना प्रदर्शन जारी रहा. वहीं अनशन के सोलहवें दिन सोमवार को कई अनशनकारियों की स्थिति चिंताजनक बनी रही. सोमवार को भी विभिन्न दलों के नेताओं का अनशन स्थल पर आना-जाना लगा रहा. इधर, अनशनकारियों की स्थिति के संबंध में सलखुआ पीएचसी प्रभारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी अनशनकारियों को स्लाइन चढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि साठ साल से ऊपर के कामाथान निवासी श्याम दास, कबीरा धाप निवासी कथेश्वर दास की स्थिति ज्यादा खराब है और उन्हें अस्पताल भेजना जरूरी है.

ये सुशासन नहीं, कुशासन है : हम : डेंगराही घाट स्थित अनशनस्थल पर अनशन के सोलहवें दिन हम पार्टी के जिलाध्यक्ष रामरतन ऋषिदेव और हम पार्टी के ही प्रदेश युवा महासचिव राजन आनंद पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजा टोडरमल के जमाने से लेकर आजादी के इतने वर्षों बाद भी फरकिया के साथ सौतेलापूर्ण व्यवहार जारी है. उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार खुद को सुशासन की सरकार बता वाहवाही लुटती है, लनेकिन सत्य यह है कि यह सुशासन नहीं कुशासन है. उन्होंने कहा कि बीते कई दिनों से अनशन जारी है और अनशनकारी महिला और पुरुषों की स्थिति चिंताजनक बनी है. लेकिन जिला के मुखिया डीएम साहब अनशन स्थल पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझ रहे. उन्होंने कहा कि अनशन को हम पार्टी शुरू से ही समर्थन कर रही है और हमारा समर्थन आगे भी जारी रहेगा.
महिलाओं की स्थिति नाजुक: डेंगराही अनशन के सोलहवे दिन अनशनकारी महिलाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. वही अनशनकारियों की स्थिति के संबंध में सलखुआ पीएचसी प्रभारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी अनशनकारियों को स्लाइन चढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि साठ साल से ऊपर के कामाथान निवासी श्याम दास, कबीरा धाप निवासी कथेश्वर दास की स्थिति ज्यादा खराब है और उन्हें अस्पताल भेजना जरूरी है. उन्होंने कहा कि अनशनकारी विनीता देवी और हरिकिशोर शर्मा को भी कमजोरी के बाद दवाई और स्लाइन चढ़ायी गयी है. उन्होंने कहा कि अनशनकारियों के लिए आरएलडीएनएस, ओआरएस, पैरासीटामोल, मेट्रोन सहित कई एंटीबायटिक दवाई उपलब्ध है. जिससे अनशनकारी को कोई दिक्कत नहीं है. इधर एसडीओ सुमन प्रसाद साह ने कहा कि अनशनकारी महिलाओं को अस्पताल भेजने के लिए कई बार मुख्य अनशनकारी बाबू लाल शौर्य से आग्रह किया गया है. लेकिन बाबू लाल अपनी मांग पर अडिग हैं.
सलखुआ प्रखंड के डेंगराही घाट पर पुल के लिए आमरण अनशन सोलहवें दिन भी जारी
आज अनशन के समर्थन में डेंगराही पहुंच सकते हैं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार
अनशनकारियों की स्थिति चिंताजनक
अनशनकारी बिना ठोस आश्वासन के अनशन तोड़ने को तैयार नहीं
डेंगराही से सहरसा तक मोटरसाइकिल मार्च
सोमवार को अनशन के सोलहवें दिन अनशन के समर्थन में सलखुआ प्रखंड के डेंगराही घाट से सहरसा मुख्यालय तक मोटर साइकिल मार्च निकाला गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में बाइक पर सवार युवाओं ने एक मांग- पुल निर्माण के गगनभेदी नारों के साथ जिले के विभिन्न इलाकों से होते हुए सहरसा समाहरणालय तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी. यह मोटर साइकिल मार्च जनसंघर्ष अभियान के सुभाष चंद्र जोशी के नेत्तृत्व में डेंगराही घाट से पूर्वी कोसी तटबंध होते हुए सलखुआ मुख्य बाजार पहुंची. सलखुआ बाजार से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन होते हुए ब्लॉक का घेराव किया. इसके बाद मोटर साइकिल का कारवां शंकर चौक, डीबी रोड, थाना चौक होते हुए सहरसा समाहरणालय पहुंचा. इससे पूर्व सिमरी बख्तियारपुर में आम लोगो को संबोधित करते हुए सुभाष चंद्र जोशी ने कहा कि जब तक हमारी मांग नहीं पूरी होगी, तब तक हमारा अनशन रूपी रण जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि कोसी नदी के डेंगराही घाट पर पुल का निर्माण हो, चिड़ैया एवं बेलाही के बीच पुलिया का निर्माण किया जाये और जब तक इस पर सही आश्वासन नहीं मिलेगा. हम अनशन पर डटे रहेंगे. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कमला नदी पर सुगरकोल घाट ग्राम झीमा पंचायत आनंदपुर मॉडन ग्राम झीमा के पास कमला का मूल धार पर पुल निर्माण, खजुरदेवा कोसी कॉलोनी से धाप कबीरा बेलाही चिड़ैया होते हुए ग्राम सरबजीता खगड़िया सीमा तक सड़क निर्माण एवं सरबजीता से सोनमंखी घाट खगड़िया तक सड़क निर्माण आबादी के हिसाब से स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु अस्पताल का निर्माण, आबादी के हिसाब से उच्च विद्यालय एवं महाविद्याल का निर्माण किया जाये और यह मांग जब तक पूरी नही होंगी तब तक चानन पंचायत के डेंगराही में आमरण अनशन जारी रहेगा.इस मौके पर डॉ अरविंद कुमार, हैनिमैन कुमार, राजेश महतो, जयकांत पासवान, जितेंद्र कुमार, राजेश यादव, एडिशन कुमार, भीमशेन जोशी, विद्यानन्द यादव, पांडव यादव, रणवीर यादव सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन