अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, इलाज को पहुंचे सीएस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2017 3:18 AM (IST)
विज्ञापन

डेंगराही घाट पर पुल के लिए अनशन 14वें दिन भी जारी सिमरी(सहरसा) : पूर्वी कोसी तटबंध के डेंगराही घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को 14वें दिन भी आमरण अनशन व धरना प्रदर्शन जारी रहा. अनशन के 14वें दिन शनिवार को अधिकतर अनशनकारियों की स्थिति चिंताजनक बनी रही. शाम में आनन-फानन में […]
विज्ञापन
डेंगराही घाट पर पुल के लिए अनशन 14वें दिन भी जारी
सिमरी(सहरसा) : पूर्वी कोसी तटबंध के डेंगराही घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को 14वें दिन भी आमरण अनशन व धरना प्रदर्शन जारी रहा. अनशन के 14वें दिन शनिवार को अधिकतर अनशनकारियों की स्थिति चिंताजनक बनी रही. शाम में आनन-फानन में सिविल सर्जन को डेंगराही घाट स्थित अनशन स्थल पर पहुंचना पड़ा और आंदोलनकारियों का तात्कालिक इलाज करना पड़ा.
एसडीओ ने डीएम से करायी बात :
शनिवार को प्रभात खबर में मुख्य अनशनकारी बाबू लाल शौर्य की स्थिति नाजुक होने की खबर सामने आने के बाद सिमरी बख्तियारपुर प्रशासन की नींद टूटी और आनन-फानन में सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ सुमन प्रसाद साह और डीएसपी अजय नारायण यादव दल-बल के साथ सलखुआ के डेंगराही घाट पहुंचे. अनशन स्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्य अनशनकारी
अनशनकारियों की हालत…
बाबू लाल शौर्य, रितेश रंजन व प्रवीण आनंद से अनशन तोड़ने की अपील की. एसडीओ ने समय न गंवाते हुए डीएम विनोद सिंह गुंजियाल से रितेश रंजन की बात करायी. अनशनकारी रितेश रंजन ने बताया कि डीएम साहेब के साथ वार्ता विफल रही. इस संबंध में अनशनकारी बाबू लाल शौर्य ने बताया कि जब तक यह आश्वासन नहीं मिलता कि पुल निश्चित रूप से बनेगा, तब तक अनशन जारी रहेगा. एसडीओ ने अनशनकारियों को बताया कि महिला अनशनकारियों को अस्पताल भेजा जाये. जिस पर बाबू लाल शौर्य ने कहा कि यदि अनशनकारी महिला जाने के लिए तैयार हैं, तो आप निश्चित ले जायें.
तीसरी बार प्रशासन व अनशनकारियों की वार्ता विफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




