सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक की घटना

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित साना गेस्ट हाउस के कर्मी हरि प्रसाद पोखरेल की पत्नी के गायब होने का मामला सामने आया है. पति व पिता नेपाल देश के सोमादी पाल्पा आलू फान निवासी विष्णु प्रसाद पोखरेल ने सदर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कहा कि वह होटल में वेटर के रूप […]
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित साना गेस्ट हाउस के कर्मी हरि प्रसाद पोखरेल की पत्नी के गायब होने का मामला सामने आया है. पति व पिता नेपाल देश के सोमादी पाल्पा आलू फान निवासी विष्णु प्रसाद पोखरेल ने सदर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कहा कि वह होटल में वेटर के रूप में कार्य करता है. बीते वर्ष के अक्तूबर माह में पत्नी व दो बच्चों के साथ होटल में ही रहने लगा. बीते 18 फरवरी को श्रृंगार का सामान लेने बाजार जाने की बात कह पत्नी होटल से निकली.
देर रात तक वापस नहीं आने पर मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया. रिंग बजने के बावजूद रिसीव नहीं किया गया. सुबह तीन बजे लगभग मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया. पति ने कहा कि उसने अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला. वह दो बच्चों को लेकर परेशान है. उन्होंने आशंका जताते कहा कि कहीं उसे बगल के रेड लाइट एरिया में न बेच दिया गया हो. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक भाई भरत ने बताया कि मामला दर्ज कर महिला को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही बरामद कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




