पुलिसिया कार्रवाई पर टिकी है लोगों की नजर

Published at :06 Feb 2017 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिसिया कार्रवाई पर टिकी है लोगों की नजर

थानाध्यक्ष ने कहा था, कई सफेदपोश भी शामिल हैं कारोबार में सहरसा : बीते शुक्रवार को प्रतिबंधित कॉरेक्स कफ सिरप व शराब की बड़ी खेप के साथ पकड़े गये दो अवैध कारोबारियों ने पुलिसिया पूछताछ में कई उद्भेदन किया था. थानेदार भाई भरत ने मीडिया को कहा था कि पकड़े गए अवैध कारोबारियों ने इस […]

विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने कहा था, कई सफेदपोश भी शामिल हैं कारोबार में

सहरसा : बीते शुक्रवार को प्रतिबंधित कॉरेक्स कफ सिरप व शराब की बड़ी खेप के साथ पकड़े गये दो अवैध कारोबारियों ने पुलिसिया पूछताछ में कई उद्भेदन किया था. थानेदार भाई भरत ने मीडिया को कहा था कि पकड़े गए अवैध कारोबारियों ने इस अवैध कारोबार में कई सफेदपोशों के शामिल होने की बात बतायी है. थानेदार ने किसी के नाम का खुलासा किए बगैर कहा था कि पकड़े गये विक्की भगत व चंदन कुमार ने इस कारोबार में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व मीडिया से जुड़े कुछ लोगों के भी शामिल होने की बात बतायी है. उन्होंने बताया कि अवैध कारोबारियों ने ऐसे लोगों के द्वारा संरक्षण देने की बात कही है.
पुलिस ऐसे सभी लोगों पर कड़ी निगरानी बना लगातार नजर रख रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध कारोबार में कोई भी शामिल हो, बख्शा नहीं जायेगा. निर्धारित प्रावधानों के तहत ऐसे सभी लोगों पर समान रूप से कार्रवाई होगी. हालांकि थानाध्यक्ष के बयान के बाद लोगों की नजर पुलिसिया कार्रवाई पर टिकी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन