मां विषहरी मंदिर का हो रहा जीर्णोद्धार

Published at :26 Jan 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
मां विषहरी मंदिर का हो रहा जीर्णोद्धार

सौर बाजार : प्रखंड क्षेत्र के नादो पंचायत के दमगढ़ी गांव स्थित मां विषहरी स्थान लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है. यहां वर्षों पूर्व से ही मां भगवती की अाराधना की जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार भगवती को चढ़ाये जाने वाले जल (नीर) को अगर किसी विषधर के काटे जाने के बाद […]

विज्ञापन

सौर बाजार : प्रखंड क्षेत्र के नादो पंचायत के दमगढ़ी गांव स्थित मां विषहरी स्थान लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है. यहां वर्षों पूर्व से ही मां भगवती की अाराधना की जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार भगवती को चढ़ाये जाने वाले जल (नीर) को अगर किसी विषधर के काटे जाने के बाद पिलाया जाता है तो उस व्यक्ति को काफी राहत मिलती है. यहां मनोकामना भी पूरी होती है. मंदिर के पुजारी के अनुसार सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को वैरागन का दिन होता है. उस दिन मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं के द्वारा भगवती को पूजा-अर्चना कर छाग(बकरा) की बलि चढ़ायी जाती है. इसके लिए ग्रामीणों के द्वारा मापदंड तैयार किया गया है.

जिसमें श्रद्धालुओं को 51 रुपये की रसीद कटानी पड़ती है. उसके बाद बलि प्रदान की रस्म की अदायगी होती है. नागपंचमी के मौके पर उक्त मंदिर के परिसर में तीन दिवसीय मेला लगता है. उस दौरान श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ती है. आयोजित मेले में ग्रामीणों की भागीदारी से आगंतुक लोगों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होती है. प्रशासनिक स्तर पर भी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहती है. बढ़ई समुदाय के आंगन में अवस्थित मंदिर का जीर्णोद्धार होने से भव्य दिखने लगा है. ग्रामीणों का भी अपेक्षित सहयोग रहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन