मुख्य समारोह स्थल स्टेडियम में डीएम करेंगे ध्वजारोहण

Published at :26 Jan 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्य समारोह स्थल स्टेडियम में डीएम करेंगे ध्वजारोहण

सहरसा स्टेडियम में नौ बजे होगा समारोह रंग-बिरंगी झांकियों से दर्शक होंगे रू-ब-रू सहरसा : गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर मुख्य समारोह स्थल सहरसा स्टेडियम में डीएम विनोद सिंह गुंजियाल ध्वजारोहण करेंगे. निर्धारित समय 9 बजे डीएम ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेंगे. इसके बाद क्षेत्र की लोक संस्कृति व सरकार द्वारा संचालित […]

विज्ञापन

सहरसा स्टेडियम में नौ बजे होगा समारोह

रंग-बिरंगी झांकियों से दर्शक होंगे रू-ब-रू
सहरसा : गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर मुख्य समारोह स्थल सहरसा स्टेडियम में डीएम विनोद सिंह गुंजियाल ध्वजारोहण करेंगे. निर्धारित समय 9 बजे डीएम ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेंगे. इसके बाद क्षेत्र की लोक संस्कृति व सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रस्तुत करते सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों की झांकियां भी निकाली जायेगी. गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर समारोह स्थल को तिरंगे के रंग में आकर्षक बनावट दी गयी है. दर्शकों व विशिष्ट लोगों के लिए अलग-अलग बेरिकेटिंग भी की गयी है. इसके अलावा समाहरणालय से मुख्य मंच तक सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन ने किया है.
झंडोत्तोलन के कार्यक्रम
सहरसा स्टेडियम : 9 बजे
आयुक्त कार्यालय : 10 बजे
डीआइजी कार्यालय : 10 : 15 बजे
समाहरणालय : 10 : 30 बजे
एसपी कार्यालय : 10 : 40 बजे
पुलिस लाइन : 10 : 50 बजे
विकास भवन : 11 : 10 बजे
रेडक्रास : 11 : 20 बजे
अनुमंडल कार्यालय : 11 : 30 बजे
एसडीपीओ कार्यालय : 11 : 40 बजे
सदर थाना : 11 : 50 बजे
गणतंत्र दिवस पर होंगे कार्यक्रम: गणतंत्र दिवस के मौके पर संध्या में संत लक्ष्मीनाथ गोसांई कला भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन