तीन दुकानों में सेंध मार चोरी, रोड जाम दुस्साहस. रिफ्यूजी कॉलोनी बैरियर की घटना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jan 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

लगातार हो रही चोरी की घटना से आजिज लोगों का आक्रोश आखिरकार उबल पड़ा. मंगलवार रात तीन दुकानों में चोरी के बाद लोगों ने दो घंटे तक एनएच को जाम कर दिया. इतना ही आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. बाद में अधिकारियों ने आकर जाम तुड़वाया. सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में […]
विज्ञापन
लगातार हो रही चोरी की घटना से आजिज लोगों का आक्रोश आखिरकार उबल पड़ा. मंगलवार रात तीन दुकानों में चोरी के बाद लोगों ने दो घंटे तक एनएच को जाम कर दिया. इतना ही आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. बाद में अधिकारियों ने आकर जाम तुड़वाया.
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रही है. मंगलवार की रात चोरों ने सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी बैरियर के समीप तीन दुकानों में सेंध मार कर हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली. चोरों ने श्याम इंटरनेट एवं शांभवी ब्यूटी पार्लर, सीमेंट की दुकान मेसर्स प्रतीक ट्रेडर्स व खाद बीज दुकान उग्रतारा इंटरप्राइजेज में चोरी की. बुधवार की सुबह जब श्याम इंटरनेट एवं शांभवी ब्यूटी पार्लर के संचालक विजय गुप्ता दुकान खोलने आये तो देखा कि दुकान में सामान इधर-उधर बिखरा था. खोजबीन के दौरान देखा कि गल्ला से 50 हजार नकद व दो भरा हुआ चेक चोरी कर ली गयी है. वही राजीव झा के सीमेंट दुकान के गल्ला से 16 हजार की चोरी कर ली. खादबीज दुकान मालिक दिवाकर खां ने बताया कि चोरों ने 36 सौ रुपये चुरा लिये.
रोड जाम कर की आगजनी : एक साथ तीन दुकान में चोरी की सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो गये. लोगो ने आदित्य इ रिक्शा शोरूम के सामने एनएच 107 पर वाहन लगा कर, बांस बल्ला लगा बीच सड़क पर टायर जला कर प्रशासन के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते कहा कि पुलिस गश्ती के नाम पर खानापूर्ति कर रही है. दिन में तो कभी कभार पुलिस नजर भी आती है, लेकिन शाम ढलने के बाद पुलिस नजर नहीं आती है. जबकि मुख्य मार्ग होने के कारण हमेशा लोगों की आवाजाही होती रहती है. लोग पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग कर रहे थे. जाम की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष भाई भरत, पैंथर जवान जाम स्थल पहुंचे. लोगों को शांत करा आवागमन चालू करवाया. थानाध्यक्ष ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने व चोर को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.
चोरी एक नजर में
22 जनवरी : अनुमंडल कार्यालय परिसर से प्रोफेसर कॉलोनी निवासी जितेंद्र प्रसाद सिंह की हीरो होंडा स्पेलेंडर प्रो (बीआर 19 इ 3786) चोरी हो गयी. वहीं कचहरी चौक चोरों ने मोबाइल दुकान व दो पान दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने मो असफिल की मोबाइल दुकान से छह पीस चाइना मोबाइल सेट, मेमोरी कार्ड 16 जीबी का आठ पीस, आठ जीबी का 6 पीस, तीस बैटरी, 80 पीस इयर फोन, एक दर्जन चाइना लाइट, दो हजार नकद की चोरी कर ली.
10 जनवरी : शहर के दो जगहों से चोरो ने दो बाइक की चोरी कर ली. मत्स्यगंधा मेला से चोरों ने पूर्णिया जिले के भवानीपुर निवासी विनोद कुमार की पैशन प्रो बाइक (बीआर 19 जी 4310) की चोरी कर ली. वही निबंधन कार्यालय से चोरो ने बिहरा थाना क्षेत्र के खादीपुर निवासी प्रेम कुमार की स्पेलेंडर प्रो बाइक (बीआर 19 इ 9864) की चोरी कर ली.
03 जनवरी : थाना के दो सौ गज की दूरी पर स्थित सुपर बाजार में चोरों ने दो दुकान कोसी स्पोटर्स एंड पुलिस स्टोर व सहरसा स्टेशनरी में भी चोरों ने दुकान का ताला तोड़ हजारों की सामान की चोरी कर ली.
01 जनवरी : गौतम नगर में चोरों ने नववर्ष के मौके पर जन अधिकार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गणेश यादव के घर लाखों की चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी थी. चोरों ने घर का ताला तोड़ लगभग 12 लाख के जेवरात, एक लाख लगभग नकदी व लगभग पांच दर्जन केवाला की चोरी कर ली.
थाने में जमा करें किरायेदारों की सूची
जाम कर रहे लोगों ने थानाध्यक्ष से कहा कि हर माह नये-नये लॉज व घर का निर्माण हो रहा है. जिसमें छात्र के नाम पर कुछ असमाजिक तत्व शरण लेकर रहते हैं और अापराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं. थानाध्यक्ष ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर पूरे शहर के लोग अपने-अपने किरायेदारों की जानकारी सदर थाना में जमा करें, ताकि उसका सत्यापन किया जा सके. किरायेदारों की सूचना नहीं देने वाले मकान मालिक के घर में यदि कोई असमाजिक तत्व पकड़ायेगा, तो मालिक पर भी सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों को सदर थाना के मोबाइल नंबर 9431822538 पर भी इस तरह की सूचना देने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आये, तो आप बेहिचक सूचना दें. सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




