जवान का शव आते ही शोक की लहर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2017 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

जम्मू के रजौरी में तैनात संजीव की करंट लगने से हुई थी मौत पटना तक हवाई जहाज फिर सेना के ट्रक से गांव पहुंचा शव सिमरी बख्तियारपुर : वीर सपूत जवान सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के धनुपरा पंचायत के तिलाठी गांव निवासी संजीव कुमार की मौत की खबर आते ही जवान के पैतृक गांव तिलाठी में […]
विज्ञापन
जम्मू के रजौरी में तैनात संजीव की करंट लगने से हुई थी मौत
पटना तक हवाई जहाज फिर सेना के ट्रक से गांव पहुंचा शव
सिमरी बख्तियारपुर : वीर सपूत जवान सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के धनुपरा पंचायत के तिलाठी गांव निवासी संजीव कुमार की मौत की खबर आते ही जवान के पैतृक गांव तिलाठी में परिजनों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी. जवान बिहार रेजिमेंट बटालियन 63 आरआरबी के जम्मू कश्मीर के रजौरी में तैनात था.
जवान का शव…
घटना की जानकारी मिलते ही जवान के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया. परिजनों के रोने की आवाज से पूरा माहौल गमगीन था. मृतक के पिता विलास यादव ने बताया कि मेजर समरजीत शर्मा ने मुझे फोन कर बताया कि आपके पुत्र संजीव कुमार की मौत करंट लगने से हो गयी है. कह कर फोन काट दिया. अपने सामने जवान पुत्र संजीव की मौत की खबर अपनी पत्नी को बताते ही पूरे घर में कोहराम मच गया. रविवार को दिन भर ग्रामीण वीर सपूत के शव के गांव आने का इंतजार कर रहे थे. इधर पूर्व सांसद सह विधायक दिनेश चंद्र यादव ने दूरभाष पर शोक संवेदना व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




