राम टोला में पुलिस से छीनी गयी गोली बरामद

Published at :05 Jan 2017 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
राम टोला में पुलिस से छीनी गयी गोली बरामद

सअनि सुरेंद्र यादव के बयान पर 16 नामजद व दस पर मामला दर्ज सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कहरा राम टोला में सोमवार की रात तीन कांडों के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गयी पुलिस टीम पर हमला कर जख्मी करने व राइफल एवं कारतूस छीनने के आरोप में सदर थाना के सअनि सुरेंद्र […]

विज्ञापन

सअनि सुरेंद्र यादव के बयान पर 16 नामजद व दस पर मामला दर्ज

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कहरा राम टोला में सोमवार की रात तीन कांडों के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गयी पुलिस टीम पर हमला कर जख्मी करने व राइफल एवं कारतूस छीनने के आरोप में सदर थाना के सअनि सुरेंद्र यादव के बयान पर सदर थाना में 16 नामजद व दस अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस ने बुधवार की सुबह सर्च अभियान चला कर होमगार्ड जवान कुमोद झा से छीनी गयी गोली को बरामद कर लिया. जबकि घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में सअनि श्री यादव ने कहा कि वह वरीय निरीक्षक कमलेश सिंह, होमगार्ड जवान कुमोद झा,
संजीत कुमार, उपेंद्र पासवान, अखिलेश कुमार, कामेश्वर यादव, वरूण कुमार के साथ सदर थाना में दर्ज तीन कांडों के आरोपी सुभक राम एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कहरा पहुंचे. आरोपी सुभक राम के घर पर पहुंचने पर वह व उसके परिजन पुलिस को गाली-गलौज करते निकला और अपने अन्य सहयोगी के साथ लाठी, डंडा, रड, खंती, दबिया व अन्य हरबे हथियार से लैस होकर पुलिस को चारों तरफ से घेर कर पुलिस पर हमला कर दिया. जिसमें पुनि कमलेश सिंह, सअनि मुकेश सिंह, जवान कुमोद झा, संजीत कुमार, उपेंद्र पासवान, अखिलेश कुमार जख्मी हो गये थे. जिसकी सूचना वरीय अधिकारी को देने के बाद सहयोग के लिए पहुंची पुलिस ने हमलोगों को कब्जा से मुक्त कराया.
बांसबिट्टी में मिला राइफल व कारतूस : पुलिस व आरोपी के बीच हुई झड़प में होमगार्ड जवान कुमोद झा से छीनी गयी राइफल आरोपी सुभक राम के घर के पीछे उसी दिन बांसबिट्टी से बरामद हुई थी. लेकिन गोली बरामद नहीं हुई थी. पुलिस लगातार गोली बरामद करने के लिए प्रयास कर रही थी. बुधवार को सदर थाना द्वारा अहले सुबह चलाये गये सर्च अभियान में सुभक राम के घर के पीछे उसी दिन बांसबिट्टी में बरामद करने की बात पुलिस बता रही है. सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मिट्टी में छिपाकर रखी गयी गोली तो बरामद कर ली, लेकिन बिंडोलिया बरामद नहीं हो पाया है. पुलिस ने मामले में बादामी देवी, राजकुमार राम व रंजय साह को उसी रात गिरफ्तार कर लिया था.
16 लोग नामजद
सअनि सुरेंद्र यादव के आवेदन पर धारा 147, 148, 149, 341, 342, 323, 307, 353, 224, 225, 188, 333, 336, 395, 504, 506 के तहत कांड संख्या सात दर्ज किया गया है. जिसमें बादामी देवी, सेंडुली देवी, राजकुमार राम, हनुमान राम, सोखा देवी, बुधन राम, बालेश्वर राम, सावित्री देवी, राजेश राम, सुनीता देवी, ललन राम, संतोष राम, राजकुमार राम की पत्नी, संतोष राम की पत्नी, ललन राम की पत्नी को नामजद व दस अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन