29 से शुरू होगी प्रतियोगिता परीक्षा

Published at :03 Jan 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
29 से शुरू होगी प्रतियोगिता परीक्षा

बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अपर सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक सहरसा : प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (प्रारंभिक) 2014 के सफल आयोजन व संचालन के लिए सोमवार को प्रमंडलीय स्तरीय प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक प्रमंडलीय सभागार में आयोजित की गयी. बिहार कर्मचारी चयन आयोग बिहार पटना के अपर सचिव योगेंद्र राम की […]

विज्ञापन

बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अपर सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक

सहरसा : प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (प्रारंभिक) 2014 के सफल आयोजन व संचालन के लिए सोमवार को प्रमंडलीय स्तरीय प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक प्रमंडलीय सभागार में आयोजित की गयी. बिहार कर्मचारी चयन आयोग बिहार पटना के अपर सचिव योगेंद्र राम की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में उन्होंने प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न हो.
चार चरणों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा के संचालन पर विस्तार पूर्वक जानकारी बैठक में उपस्थित तीनों जिला के शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक को दी गयी. बैठक में उन्होंने बताया कि परीक्षा 11 बजे से 1:15 अपराह्न तक सभी चार चरणों की होगी.
प्रथम चरण 29 जनवरी, द्वितीय चरण 05 फरवरी, तृतीय चरण 19 फरवरी व चतुर्थ चरण 26 फरवरी को निर्धारित समय पर होगी. परीक्षा के एक सप्ताह पूर्व बिहार कर्मचारी चयन आयोग के वेबसाइट से
परीक्षा में सम्मलित होने वाले परीक्षार्थी अपना अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर निकाल सकते हैं. बैठक में प्रतियोगिता परीक्षा संबंधी विभिन्न बिन्दुओं पर अपर सचिव श्री राम ने दिशा निर्देश दिया. बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी दारोगा यादव, उप विकास आयुक्त मधेपुरा, सभी नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी जनार्दन कुमार, सभी शिक्षा पदाधिकारी, आइटी प्रबंधक लखिन्द्र महतो मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन