धबौली बस्ती में अपराधियों ने की थी घर की रेकी

Published at :02 Jan 2017 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
धबौली बस्ती में अपराधियों ने की थी घर की रेकी

घटना से लोगों में दहशत पतरघट : धबौली बस्ती में शनिवार की रात आठ से दस की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने गृहस्वामी को सोये हुए अवस्था में घर में बंधक बना कर बहुत ही शातिराना अंदाज में डकैती की घटना को अंजाम दिया. इससे दहशत का माहौल है. पीड़ित गृहस्वामी शंभु सिंह ने […]

विज्ञापन

घटना से लोगों में दहशत

पतरघट : धबौली बस्ती में शनिवार की रात आठ से दस की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने गृहस्वामी को सोये हुए अवस्था में घर में बंधक बना कर बहुत ही शातिराना अंदाज में डकैती की घटना को अंजाम दिया. इससे दहशत का माहौल है. पीड़ित गृहस्वामी शंभु सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने से दो घंटा पूर्व हम जब उठे, तो देखा कि एक बाइक पर सवार तीन युवक मुंह में गमछा बांध कर उनके घर के पास से लगातार दो बार गुजरा. उन्होंने कहा कि उनके घर व आसपास की लोगों की गतिविधियों की अपराधियों द्वारा रेकी की जा रही थी. उसके बाद ही उक्त घटना को अंजाम दिया गया. अन्यथा धबौली जैसी सघन बस्ती में डकैती की घटना को अंजाम देना शायद मुश्किल भरा काम है. इस बात को सभी अपराधी जरूर जानते थे.
नहीं तो हथियार के साथ लैस होकर आने की क्या वजह थी. मामला जो भी हो, स्थानीय पुलिस प्रशासन के लिए भी इस हाइ प्रोफाइल घटना का खुलासा करना चुनौती बन गयी है. घटना की सूचना पाते ही पीड़ित के घर पर स्थानीय लोगों के अलावे स्थानीय जनप्रतिनिधियों में मुखिया डॉ प्राणमोहन सिंह, विधायक प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुमार सिंह, सीताराम कामती, सरपंच रंजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, जदयू नेता अजय आनंद, पूर्व जिला पार्षद अंजनी सिंह सहित अन्य पहुंचे और पुलिस प्रशासन से सभी लूटे गये सामानों की बरामदगी की मांग करते अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की. इसके साथ ही धबौली में स्थायी पुलिस कैंप की स्थापना की मांग जिले के पुलिस कप्तान से की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन