भाषण प्रतियोगिता में सोमू आनंद रहे प्रथम

सहरसा : सोमवार को स्थानीय पूरब बाजार कन्या उच्च विधालय में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित देश भक्ति व राष्ट्रनिर्माण विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने अनूठे अंदाज में भाषण के जरिये देश भक्ति का संदेश दिया. जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी के रूप में प्रथम स्थान पर कहरा […]
सहरसा : सोमवार को स्थानीय पूरब बाजार कन्या उच्च विधालय में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित देश भक्ति व राष्ट्रनिर्माण विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने अनूठे अंदाज में भाषण के जरिये देश भक्ति का संदेश दिया. जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी के रूप में प्रथम स्थान पर कहरा प्रखंड से सोमू आनंद, दितीय स्थान पर नवहटा प्रखंड के अमन परासर व तृतीय स्थान पर महिषी प्रखंड के रूपम कुमारी सफल प्रतिभागी रहे. अंत में सभी सफल प्रतिभागी को नेहरू युवा संगठन की ओर से प्रथम विजेता को पांच हजार , द्वितीय को दो हजार व तृतीय स्थान पर रहे विजेता को एक हजार रुपये का नकद चेक व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




