कोसी एक्सप्रेस विलंब से पटना रवाना होगी

Published at :23 Dec 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
कोसी एक्सप्रेस विलंब से पटना रवाना होगी

सिमरी : कुहासे के कारण कम दूरी की ट्रेनें जहां दो से पांच घंटे देरी से चल रही है. वहीं लंबी दूरी की ट्रेन पुरबिया, गरीब रथ, जनसाधारण आदि हर रोज विलंब के नये-नये रिकॉर्ड बना रही है. बुधवार व गुरुवार को भी जारी रहा. बुधवार को 18698 पटना-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस एक घंटा तीस […]

विज्ञापन

सिमरी : कुहासे के कारण कम दूरी की ट्रेनें जहां दो से पांच घंटे देरी से चल रही है. वहीं लंबी दूरी की ट्रेन पुरबिया, गरीब रथ, जनसाधारण आदि हर रोज विलंब के नये-नये रिकॉर्ड बना रही है. बुधवार व गुरुवार को भी जारी रहा. बुधवार को 18698 पटना-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस एक घंटा तीस मिनट लेट रात दो बज कर 45 मिनट पर पूर्णिया कोर्ट पहुंची. 12568 पटना-सहरसा राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे दस मिनट की देरी से शाम पांच बजकर 55 मिनट पर सहरसा पहुंची.

वहीं 13206 दानापुर-सहरसा जनहित एक्सप्रेस 55 मिनट लेट शाम तीन बजकर 45 मिनट पर सहरसा पहुंची. वहीं 15280 आदर्श नगर-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस छब्बीस घंटे पचास मिनट लेट रात नौ बजकर पचास मिनट पर सहरसा पहुंची. इधर गुरुवार को 18697 पूर्णिया कोर्ट -पटना कोसी एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से एक घंटा पांच मिनट लेट अहले सुबह तीन बजकर दो मिनट पर पूर्णिया कोर्ट से खुली

और एक घंटा दस मिनट लेट पटना पहुंची. 12567 सहरसा-पटना राज्यरानी सुपरफास्ट पंद्रह मिनट की देरी से पटना पहुंची. 15279 सहरसा-आदर्शनगर पुरबिया बीस मिनट लेट सहरसा से खुली. 13206 दानापुर-सहरसा जनहित एक्सप्रेस एक घंटा लेट सहरसा पहुंची. वहीं शाम साढ़े पांच बजे तक पटना-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस पटना से नहीं खुली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन