अंतरजिला अपराधी कौशल यादव सहरसा से गिरफ्तार

Published at :22 Dec 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
अंतरजिला अपराधी कौशल यादव सहरसा से गिरफ्तार

सहरसा/सिमरी : कई जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका अपराधी कौशल यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. बुधवार अहले सुबह जिले के करीब आधा दर्जन विभिन्न थानों की पुलिस ने बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवाहाट ओपी के मोहनिया गांव से कौशल यादव को गिरफ्तार किया. इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी अजय […]

विज्ञापन

सहरसा/सिमरी : कई जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका अपराधी कौशल यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. बुधवार अहले सुबह जिले के करीब आधा दर्जन विभिन्न थानों की पुलिस ने बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवाहाट ओपी के मोहनिया गांव से कौशल यादव को गिरफ्तार किया. इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी अजय नारायण यादव ने बताया कि जिला पुलिस के द्वारा ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है और हमलोगों ने सहयोग कर अपराधी को जिला के सुपुर्द कर दिया है.

वहीं बरामद हथियार व अन्य लोगों की गिरफ्तारी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गोपनीयता की वजह से कुछ नहीं कहा जा सकता है. इधर गिरफ्तारी के संबंध में बताया जाता है कि कुछ दिनों से जिले में कई वारदातों में कौशल यादव के हाथ होने का प्रमाण पुलिस को मिल रहा था. मंगलवार की रात पुलिस ने सबसे पहले बनमा ओपी क्षेत्र के हथमंडल गांव से दो लोगों से पूछताछ और निशानदेही के आधार पर कौशल यादव के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. बुधवार को दिन भर कौशल यादव से पूछताछ जारी रही. खबर लिखे जाने तक उसकी निशानदेही पर विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है. इस ऑपरेशन में एसपी गोपनीय के टेक्निकल सेल, सदर थाना, सौरबाजार, बनमा ओपी, सलखुआ, बलवाहाट आदि थानों के थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल शामिल होने की सूचना है.

हत्या, लूट, डकैती सहित करीब तीन दर्जन मामले में पुलिस को थी तलाश
चुनाव के दौरान अप्रैल में किया गया था जिलाबदर
कोसी के अलावा छपरा सहित अन्य जिलों में दर्ज हैं मामले
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन