आपदा विभाग ने डीएम से कहा, ठंड से बचाव का करें उपाय

सहरसा : आपदा प्रबंधन विभाग प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने शीतलहर व पाला की स्थिति से निबटने के लिए जिलाधिकारी को स्वविवेक से निर्णय लेने संबंधी निर्देश जारी किया है. प्रेषित पत्र में उन्होंने कहा कि राज्य में दिसंबर से जनवरी माह में शीतलहर व पाला की शंका रहती है. लोक कल्याणकारी राज्य के नाते […]
सहरसा : आपदा प्रबंधन विभाग प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने शीतलहर व पाला की स्थिति से निबटने के लिए जिलाधिकारी को स्वविवेक से निर्णय लेने संबंधी निर्देश जारी किया है. प्रेषित पत्र में उन्होंने कहा कि राज्य में दिसंबर से जनवरी माह में शीतलहर व पाला की शंका रहती है. लोक कल्याणकारी राज्य के नाते प्रभावित जनसामान्य विशेषकर गरीब,
नि:सहाय के बचाव की समुचित व्यवस्था का प्रबंध करें. उन्होंने ऐसे लोगों के लिए रैन बसेरा, अस्थायी शरणस्थली आदि का प्रचार प्रसार कराकर व्यवस्था का लाभ लोगों को दिलाये तथा कंबल वितरण का कार्य, अलाव व्यवस्था सार्वजनिक स्थलों पर करायें व इसका निरीक्षण व अनुश्रवण करें. साथ हीं राहत का लाभ गरीबों को मिले इसका दुरूपयोग न हो, सुनिश्चित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




