हथियार दिखा दुकान से पौने दो लाख लूटे

Published at :04 Dec 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार दिखा दुकान से पौने दो लाख लूटे

बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी की घटना सहरसा : सदर थाना पुलिस को अपराधियों ने खुली चुनौती देते हुए शनिवार को सरेशाम सहरसा-बनगांव मुख्य मार्ग स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी बैरियर के पास शंकर स्टोर में घुस कर हथियार के बल पर दुकानदार को कब्जे में लेकर […]

विज्ञापन

बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी की घटना
सहरसा : सदर थाना पुलिस को अपराधियों ने खुली चुनौती देते हुए शनिवार को सरेशाम सहरसा-बनगांव मुख्य मार्ग स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी बैरियर के पास शंकर स्टोर में घुस कर हथियार के बल पर दुकानदार को कब्जे में लेकर पौने दो लाख नकद व मोबाइल लूट लिया. पीड़ित दुकानदार सुमित कुमार ने बताया कि शाम लगभग पौने पांच बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था. एक छोटी लड़की कुछ सामान लेने आयी थी. कुछ देर बाद एक व्यापारी आया और बात करने लगा. इतने में ही एक लाल रंग की पल्सर बाइक दुकान के आगे रुकी.
बाइक रुकते ही उस पर सवार तीन लोग दुकान के अंदर आये और हथियार तान कर अंदर जाने को कहा. डर से वह गल्ला से हट गया. पहले एक अपराधी बक्सा लेकर निकला. फिर दूसरे अपराधी ने गल्ला निकाल कर उसमें रखे पैसों को बोरे में डाल लिया. तीसरा मोबाइल लेकर चला गया. तीनों अपराधियों के हाथ में हथियार था. इस कारण हल्ला भी नहीं कर सके. अपराधियों के दुकान से बाहर निकलने पर हल्ला शुरू किया तो आसपास के लोग आये और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मामले की तहकीकात की.
सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी
अपराधियों की पूरी हरकत साफ-साफ सीसीटीवी में कैद है. किस तरह उन लोगों ने अपनी बाइक रोकी और अंदर आये. अंदर आने के बाद हथियार के बल पर दुकानदार व मौजूद ग्राहक को अपने कब्जे में लिया और लूट कर चलता बना. लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधी व्यवसायी को लूट कर जा रहे हैं और पुलिस शांत बैठी है. लोगों ने कहा कि पुलिस यदि अपराधी को गिरफ्तार करना चाहे तो सीसीटीवी में साफ-साफ चेहरा है, जिस आधार पर उसे दबोचा जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन