अपराधियों पर हो कड़ी कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Dec 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश. फरियादियों की शिकायत पर संजीदगी से करें पहल अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों को मिला निर्देश सिमरी बख्तियारपुर : बुधवार को रानीबाग स्थित डीएसपी कार्यालय वेश्म में साप्ताहिक क्राइम मीटिंग हुई. हाल के दिनों में अनुमंडल में हुए अपराधों के मद्देनजर डीएसपी अजय नारायण यादव के तेवर काफी तल्ख थे. उन्होंने दो टूक में पुलिस […]
विज्ञापन
निर्देश. फरियादियों की शिकायत पर संजीदगी से करें पहल
अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों को मिला निर्देश
सिमरी बख्तियारपुर : बुधवार को रानीबाग स्थित डीएसपी कार्यालय वेश्म में साप्ताहिक क्राइम मीटिंग हुई. हाल के दिनों में अनुमंडल में हुए अपराधों के मद्देनजर डीएसपी अजय नारायण यादव के तेवर काफी तल्ख थे. उन्होंने दो टूक में पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि इलाके में क्राइम बर्दास्त नहीं होगा. फरियादियों की शिकायत पर संजीदगी से कार्रवाई अनिवार्य है. गश्ती व शराबबंदी में किसी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं होगी. साम्प्रदायिक सौहार्द, अपराध नियंत्रण, सड़क जाम की समस्या, साइबर क्राइम, शराब बंदी, अवैध बालू उठाव, पर्यटक स्थलों की सुरक्षा, आर्थिक अपराध, भूमि-विवाद, जनता दरबार,
अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन, प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय, अवैध धंधे पर नकेल, नशे में वाहन चलाना, बिना नंबर की चलने वाले वाहन, छोटी-बड़ी वाहन चेकिंग, पुलिस गस्ती डीएसपी के मुख्य एजेंडों में शामिल रहा. डीएसपी ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि पिछले कुछ महीनों की तुलना में क्राइम में गिरावट आयी है. लेकिन कुछ घटनाओं में हुई इज़ाफ़ा भी पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती है. इस मौके पर बख्तियारपुर थाना के इंस्पेक्टर आरके शरण, थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत, सलखुआ थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश, बलवाहाट ओपी प्रभारी सुमन कुमार, बनमाओपी प्रभारी जितेंद्र सहनी, कनरिया ओपी प्रभारी निरंजन कुमार, चिड़ैया ओपी प्रभारी राजीव लाल पंडित सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




