शराब माफियाओं की पहली पसंद बनी पुरबिया एक्सप्रेस

बख्तियारपुर : भारतीय रेल से शराब तस्करी बढ़ती जा रही है. बिहार में शराबबंदी के बाद दिल्ली व बंगाल से आने वाली ट्रेन में तस्कर शराब लेकर आ रहे हैं. वे बकायदा टिकट लेकर सफर कर रहे हैं. हालांकि, पुलिसिया छापेमारी से शराब तस्कर पकड़े भी जा रहे हैं. शराबबंदी किसी के लिए जानलेवा साबित […]
बख्तियारपुर : भारतीय रेल से शराब तस्करी बढ़ती जा रही है. बिहार में शराबबंदी के बाद दिल्ली व बंगाल से आने वाली ट्रेन में तस्कर शराब लेकर आ रहे हैं. वे बकायदा टिकट लेकर सफर कर रहे हैं. हालांकि, पुलिसिया छापेमारी से शराब तस्कर पकड़े भी जा रहे हैं. शराबबंदी किसी के लिए जानलेवा साबित हो रही है तो किसी के लिए मुनाफे का सौदा. राज्य सरकार ने जहां सूबे में पूर्ण शराबबंदी लागू कर लोगों को शराब पीने से रोकने व इसका कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है,
वहीं शराब पीने वाले भी कोई न कोई रास्ता निकाल ही रहे हैं. शराब पीने वालों को अब रेलकर्मियों व टिकट बेचने वाले दलालों की मिलीभगत से शराब मुहैया करायी जा रही है. इस धंधे में रेलकर्मी के साथ-साथ एस्कार्ट करने वाले पुलिस के जवान भी शामिल रहते हैं. इन दिनों स्थानीय बाजार में भी गरीब रथ,
हाटे बाजार व राज्यरानी एक्सप्रेस से शराब की खेप रोजाना पहुंचने की खबर फैल रही है. इसमें शामिल लोग मालामाल हो रहे हैं. शराब की पेटी बैग में छुपा कर सहरसा जंकशन या दबिश बढ़ने पर सिमरी बख्तियारपुर में ही उतार ली जाती है. मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली या हरियाणा में जिस शराब को 650 रुपये में खरीदते हैं, सहरसा- सिमरी बख्तियारपुर लाकर इसे 2000 रुपये में बेच दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




