रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

Published at :24 Nov 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

सहरसा : स्थानीय सपटियाही वार्ड सात निवासी शंभु यादव ने अपनी भाभी व अन्य पर रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने संबंधी मामला दर्ज कराया है. दिये आवेदन में कहा कि सपटियाही में 14 कट्ठा जमीन है. जिसमें उनका व उनके बड़े भाई का भी हिस्सा है. बड़े भाई की मौत के बाद […]

विज्ञापन

सहरसा : स्थानीय सपटियाही वार्ड सात निवासी शंभु यादव ने अपनी भाभी व अन्य पर रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने संबंधी मामला दर्ज कराया है. दिये आवेदन में कहा कि सपटियाही में 14 कट्ठा जमीन है. जिसमें उनका व उनके बड़े भाई का भी हिस्सा है. बड़े भाई की मौत के बाद भाभी मीरा देवी, जगदंबी यादव अन्य ने जमीन हड़पने की कोशिश में 21 नवंबर को हल जोतवा रहे थे. जिसका विरोध करने पर सनोज यादव ने दो लाख रंगदारी देने व जान से मारने की धमकी दिया. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष भाई भरत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन