612 सफल बच्चे पुरस्कृत

Published at :22 Nov 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
612 सफल बच्चे पुरस्कृत

आयोजन. प्रतियोगिता से मिलता है आगे बढ़ने का मौका मंचासीन विधायक एवं अन्य अतिथि. सोमवार को एमएलटी कॉलेज ग्राउंड में प्रतिभा खोज पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. सहरसा : पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा के सफल छात्र-छात्राओं को सोमवार को एमएलटी कॉलेज ग्राउंड में […]

विज्ञापन

आयोजन. प्रतियोगिता से मिलता है आगे बढ़ने का मौका

मंचासीन विधायक एवं अन्य अतिथि.
सोमवार को एमएलटी कॉलेज ग्राउंड में प्रतिभा खोज पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.
सहरसा : पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा के सफल छात्र-छात्राओं को सोमवार को एमएलटी कॉलेज ग्राउंड में समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया गया. समारोह का उदघाटन पूर्व सांसद सह विधायक सिमरी बख्तियारपुर सह मुख्य अतिथि दिनेशचंद्र यादव, एमएलटी कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ केपी यादव, रमेश झा महिला कॉलेज प्रधानाचार्या डॉ रेणु सिंह, जिप अध्यक्ष अरूहुल देवी ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. सोसाइटी अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता की अध्यक्षता व सचिव अरूण कुमार साह तथा उपाध्यक्ष अवनीश कुमार वर्मा के संचालन में चले कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि
श्री यादव ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के बीच आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा से बच्चों को आगे आने का अवसर मिलता है. उन्होंने इस आयोजन के लिए सोसाइटी को धन्यवाद दिया. एमएलटी प्रधानाचार्य श्री यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के हीन भावना समाप्त होती है व उन्हें आगे बढ़ने का उत्साह उत्पन्न होता है. महिला कॉलेज प्रधानाचार्या श्रीमती सिंह ने कहा कि बच्चे भविष्य हैं. इनकी शिक्षा-दीक्षा हमेशा से प्रतियोगात्मक रही है. इसके लिए इस तरह के आयोजन की आवश्यकता है. उन्होंने कहा सफल बच्चे आगे भी सफलता की नयी उंचाई को छुएंगे. बच्चों द्वारा स्वागतगान, राष्ट्रीय गीत, लोक गीत की प्रस्तुति भी हुई. अध्यक्ष श्री गुप्ता ने संघ के उद्देश्यों को रेखांकित किया. सचिव श्री साह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व सदस्य राजकिशोर कुमार वर्मा ने सोसाइटी के क्रियाकलापों को विस्तार से बताया. पुरस्कार वितरण समारोह में 26 सदस्यीय विद्यालयों के प्रथम आये तथा द्वितीय 204 तथा तृतीय 204 छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन परीक्षा संयोजक संतोष कुमार ने किया. कार्यक्रम में जदयू नेता अंजुम हुसैन, रत्नेश सिंह, राज कुमार रंजन, गौतम राज, अमर यादव, चंद्रशेखर ठाकुर, उमेश साह, बमशंकर चौपाल, अरविंद कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार, लखन लाल, प्रमोद भारती, खुशबू, रूपम, मोहन ठाकुर, मुकेश कुमार मुन्ना ने योगदान दिया. वहीं रश्मि नंदा, काजल, प्रगति, मधु, गुंजन, आभा, अमिषा, मेघा, दिप्ती, निधी, विशाल, नेन्सी, रमण, रोहित, अमित, रौशन, मिंटू, प्रिंस आदि ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन