नवविवाहिता का हुआ अपहरण, मामला दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Nov 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

छह माह पूर्व हुई थी शादी, शौच जाने के क्रम में किया अपहरण लूट, अपहरण, गोलीबारी के कई मामलों में नामजद है आरोपित पतरघट : ओपी क्षेत्र के गोलमा बस्ती से शुक्रवार की सुबह एक नव विवाहिता का अपहरण किये जाने का मामला सामने आया है. सुपौल जिला के बरेल बस्ती निवासी पीड़ित पति राजेश […]
विज्ञापन
छह माह पूर्व हुई थी शादी, शौच जाने के क्रम में किया अपहरण
लूट, अपहरण, गोलीबारी के कई मामलों में नामजद है आरोपित
पतरघट : ओपी क्षेत्र के गोलमा बस्ती से शुक्रवार की सुबह एक नव विवाहिता का अपहरण किये जाने का मामला सामने आया है. सुपौल जिला के बरेल बस्ती निवासी पीड़ित पति राजेश कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह ने ओपी अध्यक्ष को दिये आवेदन में कहा है कि छह माह पूर्व उनकी शादी गोलमा बस्ती निवासी भूषण सिंह की पुत्री नेहा कुमारी उर्फ मुनमुन के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी.
वे भागलपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं. शादी के बाद से अपनी पत्नी को अपने साथ भागलपुर में ही रखते थे. 15 नवंबर को अपनी पत्नी को लेकर अपने ससुराल गोलमा आये थे.
शुक्रवार को नेहा घर के पीछे शौच करने गयी थी. वहीं गोलमा निवासी पूर्व मुखिया सह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष जयमोहन झा का पोता हेमंत कुमार साजन ने अवैध हथियार का भय दिखा कर अपने साथियों के साथ मिल कर उसका अपहरण कर लिया. पति अपने ससुराल के सदस्यों के साथ जयमोहन झा के घर पहुंचा तो हेमंत की मां रंजना देवी व उसके दादा जयमोहन झा ने सबों को धमकी देते हुए डांट कर भगा दिया. ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नामजद आरोपितों के विरुद्ध छापेमारी शुरू कर दी गयी है. स्थानीय लोगों के अनुसार साजन इस घटना से पूर्व गांव में इस प्रकार की कई घटना को अंजाम दे चुका है.
वहीं इसके उपर सोनवर्षाराज थाना में चिमनी मालिक के मुंशी से नकदी लूट, बाइक लूट एवं गोली मारने का भी आरोप है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से उक्त मामले में लड़की को अविलंब बरामद करने की मांग करते नामजद आरोपी हेमंत कुमार साजन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. घटना से पूरे बस्ती में तनाव व भय का माहौल है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




