दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार सिक्किम ले गयी पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Nov 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी के साथ सिक्किम व स्थानीय पुलिस.प्रभात खबर पतरघट : पस्तपार पुलिस द्वारा गुरुवार की सुबह पस्तपार बाजार निबासी अनिल साह के यहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिये जाने के मामले के फरारी नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पस्तपार शिविर प्रभारी रविंद्र […]
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी के साथ सिक्किम व स्थानीय पुलिस.प्रभात खबर
पतरघट : पस्तपार पुलिस द्वारा गुरुवार की सुबह पस्तपार बाजार निबासी अनिल साह के यहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिये जाने के मामले के फरारी नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पस्तपार शिविर प्रभारी रविंद्र हरिजन ने बताया की सहरसा हटियागाछी बस्ती निवासी गणेश साह द्वारा सिक्किम मे करीब आठ वर्ष पूर्व से अपनी ज्वैलर्स की दुकान खोल कर निजी कारोबार कर रहा था.
उसी क्रम मे बिहार के ही निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ एक दिन मौका पाकर दुष्कर्म कर दिया था. उसी मामले मे सिक्किम प्रदेश के गेजीड जिला अंतर्गत सोमवार थाना मे उक्त पीड़िता द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया था. थाना में मामला दर्ज होने के बाद से उक्त आरोपी वहां से फरार हो गया. जो पस्तपार बाजार मे अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था. आरोपी के मोबाइल नंबर से मिले टावर लोकेशन के आधार पर सिक्किम प्रदेश के सोमवारे थाना के एसएचओ अविनाश लामिधाने द्वारा दल बल के साथ गुरुवार की सुबह पस्तपार पहुंच कर पस्तपार पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उक्त मामले के फरार नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जिससे सारी कागजी प्रक्रिया पूरी किये जाने के बाद सिक्किम पुलिस अपने साथ लेकर सिक्किम चली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




