लगातार बरामद हो रही शराब

Published at :17 Nov 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
लगातार बरामद हो रही शराब

गतिरोध. शराबबंदी का तस्करों पर नहीं हो रहा असर शहर से लेकर गांव तक में शराब बिक रही है. शराब जब्त हो रही है. शराबी िगरफ्तार हो रहे हैं. ट्रेन शराब तस्करी का प्रमुख साधन बन गया है. रेल पुलिस की लगातार जांच के बाद भी इस पर लगाम नहीं लगा रहा. ऐसे में शराब […]

विज्ञापन

गतिरोध. शराबबंदी का तस्करों पर नहीं हो रहा असर

शहर से लेकर गांव तक में शराब बिक रही है. शराब जब्त हो रही है. शराबी िगरफ्तार हो रहे हैं. ट्रेन शराब तस्करी का प्रमुख साधन बन गया है. रेल पुलिस की लगातार जांच के बाद भी इस पर लगाम नहीं लगा रहा. ऐसे में शराब की पूर्ण बंदी पर प्रश्नचिह्न लगा है. प्रशासन को इस दिशा में अौर भी सख्त कदम उठाना होगा.
सहरसा : जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में शराबबंदी लागू होने के बाद भी भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब की बिक्री परवान पर है. जानकारी के अनुसार शराब के शौकीन को शराब महंगी ही सही, आसानी से मिल रही है. पुलिस व उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी के बाद भी बरामद हो रही शराब से पुष्टि हो रही है. सूत्रों के अनुसार, शहर से लेकर गांव तक में शराब कारोबारियों का नेटवर्क फैला हुआ है. जो हमेशा लोगों के सम्पर्क में रह कर उन्हें शराब उपलब्ध कराते हैं. सदर थाना क्षेत्र में भी लगातार शराब के मिलने से इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि शहर में शराब कारोबारियों की तादाद अच्छी है.
जबकि शराबबंदी को छह माह से अधिक बीत गये हैं. सरकार एक तरफ शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिये प्रतिबद्ध है. वहीं प्रशासन की लापरवाही से जिले में शराब का कारोबार काफी फलफूल रहा है. लोगों ने जिला प्रशासन से शराब बरामदगी के बाद पकड़ाये कारोबारी के अलावे कारोबार में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.
जब्त शराब एक नजर में
15 नवंबर : सदर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित बोरापट्टी में सदर थाना पुलिस ने छापेमारी कर बोरा दुकान में स्कूल बैग में छिपाकर रखे गये 123 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दुकानदार नरेश भगत को गिरफ्तार किया. सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास ने सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने पुअनि नीतेश कुमार, सअनि अरविंद मिश्रा सहित पुलिस जवान शंकर कुमार, रामचंद्र यादव, कपलेश्वर यादव का टीम गठित कर छापेमारी के लिये भेजा. जहां तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड के 750 एमएल के 89 बोतल व 180 एमएल के 34 बोतल शराब बरामद किये गये.
05 नवंबर : सदर थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कृष्णा नगर वार्ड नंबर 22 निवासी भोला भगत के घर में छापेमारी कर चार पेटी अवैध शराब के साथ स्थानीय निवासी पांडू रजक को गिरफ्तार किया था. .
23 अक्तूबर : उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम से कुछ देर पहले उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर मछली मार्केट से 168 बोतल शराब बरामद किया था. कूड़े में छिपाकर रखे गये कार्टून में 375 एमएल के 24 बोतल व 180 एमएल के 144 बोतल रॉयल स्टेज के बरामद किया गया था.
छह बोतल बरामद: जीआरपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में शनिवार की रात आदर्श नगर दिल्ली से आने वाली पुरबिया एक्सप्रेस में तलाशी के दौरान छह बोतल शराब बरामद किया. 750 एमएल के छह बोतल रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब बरामद किया था.
06 अक्तूबर : सदर थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर पूरब बाजार स्थित एक गैरेज से 37 बोतल रॉयल स्टेग के साथ तीन व्यक्ति विराटपुर निवासी अमित कुमार सिंह, प्रताप नगर निवासी रोहित सिंह व समस्तीपुर निवासी गैरेज संचालक संजय सिंह को ऑल्टो कार के साथ गिरफ्तार किया था.
05 अक्तूबर : आदर्श नगर दिल्ली से सहरसा आ रही पुरबिया एक्सप्रेस में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार बैग में भरकर लाये जा रहे 72 बोतल हरियाणा निर्मित रॉयल स्टैग शराब के साथ मालदा निवासी अभिषेक घोष को गिरफ्तार किया था. सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पुरबिया एक्सप्रेस में दो ट्राली व दो बैग से भारी मात्रा में शराब के साथ अभिषेक को गिरफ्तार किया गया था.
28 सितंबर : सहरसा-थरबिटिया पैसेंजर ट्रेन से पांच बोतल शराब के साथ एक युवक सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सिंगीआवन गांव निवासी विनोद यादव के पुत्र दीपक कुमार को 750 एमएल के पांच बोतल ब्लेंडर्स प्राइड के साथ पकड़ा गया था.
23 सितंबर : सहरसा पुलिस ने सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना के रिफ्यूजी कॉलोनी व बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही में गुरुवार की देर रात छापेमारी कर दो सौ 83 बोतल शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया था.
04 सितंबर : उत्पाद विभाग ने शहर के शारदा नगर स्थित एक दुकान में छापेमारी कर 90 एमएलए के 25 टेट्रा पैक के साथ दुकानदार कृष्णमोहन चौधरी उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार किया था. उत्पाद विभाग को सूचना मिली कि सहरसा-सिमरीबख्तियारपुर मुख्य मार्ग स्थित शारदा नगर में एक जेनरल स्टोर में शराब की बिक्री हो रही है. जिसके बाद सदल बल छापेमारी की गयी तो दुकान से 90 एमएल के ऑफिसर च्वाइस का टेट्रा पैक बरामद किया गया था.
जहां-तहां अब भी छलकते हैं जाम
ट्रेन से शराब के आने की जानकारी आ रही है. लगातार छापेमारी कर अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
रजनीश, उत्पाद अधीक्षक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन