''औका बौका तीन चरौका'' ने गुदगुदाया

Published at :17 Nov 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
''औका बौका तीन चरौका'' ने गुदगुदाया

कोसी नाट्य महोत्सव. मनोरंजन झा को समर्पित अंतिम दिन नवाचार रंगमंडल ने दी प्रस्तुति दो दिवसीय कोसी नाट्य महोत्सव के अवसर पर डॉ मनोरंजन झा को समर्पित थिएटर फेस्टिवल के अंतिम दिन संत लक्ष्मीनाथ गोसाई कला भवन में नाटक ‘औका बौका तीन चरौका’ का मंचन मंगलवार को किया गया. सहरसा : संत लक्ष्मीनाथ गोसाई कला […]

विज्ञापन

कोसी नाट्य महोत्सव. मनोरंजन झा को समर्पित अंतिम दिन नवाचार रंगमंडल ने दी प्रस्तुति

दो दिवसीय कोसी नाट्य महोत्सव के अवसर पर डॉ मनोरंजन झा को समर्पित थिएटर फेस्टिवल के अंतिम दिन संत लक्ष्मीनाथ गोसाई कला भवन में नाटक ‘औका बौका तीन चरौका’ का मंचन मंगलवार को किया गया.
सहरसा : संत लक्ष्मीनाथ गोसाई कला भवन में अमित आनंद के निर्देशन में नाटक का रुपांतरण मिथुन कुमार गुप्ता के द्वारा तैयार किया गया था. ‘नवाचार रंगमंडल मधेपुरा’ के कलाकारों ने अपनी जीवंत अभिनय से दर्शकों को संवाद व अभिनय क्षमता से बांधे रखा. नाटक को ग्रामीण परिवेश में तैयार कर बड़े ही हल्के-फुल्के तथा हास्यात्मक लहजे में पेश किया गया था. भले ही कहानिया काफी पुरानी हैं मगर आज के वक्त में सटीक बैठती हैं. दर्शकों को हंसाने तथा गुदगुदाने का साथ ही इन्होंने कई समय-सामयिक मुद्दों पर भी फोकस किया है. नाटक में शामिल कलाकार मिथुन गुप्ता, सुनीत कुमार, मो आतिफ, बमबम कुमार,
कार्तिक कुमार, अमित आनंद, प्रीति कुमारी, मो शहंशाह, मो शहवाज, मो इमरान हैदर ने बेहतर प्रस्तुति दी. नाटक के दौरान संगीत परिकल्पना दिलखुश कुमार, प्रकाश कुमार, रूप सज्जा सुमन कुमार, मंच सज्जा कुंदन ने किया था. सफल अभिनय के लिए पंचकोसी की तरफ से डॉ दीपक गुप्ता ने नवाचार रंगमंडल को मोमेंटो, बुके देकर सम्मानित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन