सहायक कमांडेंट की पत्नी के साथ सिपाही ने किया दुर्व्यवहार

Published at :30 Oct 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
सहायक कमांडेंट की पत्नी के साथ सिपाही ने किया दुर्व्यवहार

विरोध जताने पर सिपाही ने अपने सहयोगियों के साथ पीटा सिपाही पर चेन छीनने का भी लगाया आरोप सहरसा : दीपावली की खरीदारी के दौरान शहर के डीबी रोड में शनिवार को हिमाचल प्रदेश में कार्यरत आइटीबीपी के सहायक कमांडेंट मीरा टॉकीज रोड निवासी अभिनव विकास वर्द्धन की पत्नी के साथ एक सिपाही द्वारा अभद्र […]

विज्ञापन

विरोध जताने पर सिपाही ने अपने सहयोगियों के साथ पीटा

सिपाही पर चेन छीनने का भी लगाया आरोप
सहरसा : दीपावली की खरीदारी के दौरान शहर के डीबी रोड में शनिवार को हिमाचल प्रदेश में कार्यरत आइटीबीपी के सहायक कमांडेंट मीरा टॉकीज रोड निवासी अभिनव विकास वर्द्धन की पत्नी के साथ एक सिपाही द्वारा अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है. विरोध जताने पर आरोपी सिपाही व उसके सहयोगियों ने सहायक कमांडेंट के साथ गाली-गलौज व मारपीट की. मारपीट में सहायक कमांडेंट के गले पर नाखून का निशान बन गया है. अचानक बीच सड़क पर पुलिस जवान व सहायक कमांडेंट के बीच झगड़ा होने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो गयी.
परिचय पत्र दिखाया तो भाग गये
सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित सहायक कमांडेंट ने बताया कि वह छुट्टी में घर आया था और अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बाजार में खरीदारी कर रहा था. इसी दौरान विमला पुस्तक भंडार के पास तीन चार सिपाही थे. इसमें से जयंत कुमार सहित दो ने पत्नी को देख कर अभद्र व्यवहार किया. उसके द्वारा विरोध जताने पर जयंत कुमार कॉलर पकड़ कर गाली गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा. सहायक कमांडेंट द्वारा पहचान पत्र दिखाये जाने पर सभी भाग गये. सहायक कमांडेंट ने सिपाही पर गले से 35 हजार मूल्य का सोने का चेन छीनने का भी आरोप लगाया है.
पीड़ित ने थानाध्यक्ष से मेडिकल जांच करवाने व सभी सिपाही पर कार्रवाई की मांग की है. मामले की सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी नागेंद्र राम व सअनि राजीव कुमार डीबी रोड पहुंच पीड़ित से आवश्यक पूछताछ कर यातायात बहाल करा उन्हें सदर थाना लाया, जहां एसडीपीओ सुबोध विश्वास, थानाध्यक्ष भाई भरत ने पीड़ित से पूछताछ कर यातायात व्यवस्था में तैनात महिला व पुरुष सिपाही को थाना बुलाकर व सहायक कमांडेंट से पहचान करायी. यातायात प्रभारी ने बताया कि यातायात व्यवस्था में तैनात सिपाही की संलिप्तता सामने नहीं आयी है. वरीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.
इस बाबत सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मेला ड्यूटी में तैनात कुछ सिपाही का बयान लिया गया है. जयंत कुमार नाम के सिपाही की खोज की जा रही है. जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दिया जायेगा.
मामले की जानकारी मिली है. सदर एसडीपीओं को जांच का आदेश दिया गया है. सहायक कमांडेंट द्वारा लिखित आवेदन मिला है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
अश्विनी कुमार, पुलिस अधीक्षक
आइटीबीपी के एसी से पूछताछ करते दारोगा नागेंद्र राम.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन