घर से चार लाख की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2016 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

सदर थाने के हकपाड़ा की घटना सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा में चोरो ने दीपक कुमार के सुनसान घर का ताला तोड़ चार लाख से अधिक के सामान की चोरी कर ली. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा कि 12 सितंबर को सूचना मिली कि दीदी की मौत हो गयी […]
विज्ञापन
सदर थाने के हकपाड़ा की घटना
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा में चोरो ने दीपक कुमार के सुनसान घर का ताला तोड़ चार लाख से अधिक के सामान की चोरी कर ली. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा कि 12 सितंबर को सूचना मिली कि दीदी की मौत हो गयी है. सूचना पाकर सपरिवार पैतृक गांव अररिया चले गये. 26 को सूचना मिली कि ग्रील व घर का कुंडी व ताला टूटा है.
यहां आने पर देखा कि घर के अंदर सामान बिखड़ा पड़ा है. खोजबीन के दौरान पाया कि चोरो ने दो लाख 85 हजार कीमत का सोना का जेवर 41 हजार 6 सौ कीमत का चांदी का जेवर, 48 हजार नौ सौ कम्प्यूटर का सामान सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की तहकीकात की. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




