सरकारी राशि गबन करने की शिकायत

Published at :29 Aug 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी राशि गबन करने की शिकायत

सिमरी बख्तियारपुर : सलखुआ प्रखंड के हरेवा पंचायत में पूर्व पंचायत सचिव खुशीलाल साह द्वारा दो-दो आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के नाम पर आठ लाख 50 हजार रूपये की निकासी कर गबन कर लिये जाने की लिखित शिकायत नवनिर्वाचित मुखिया रमन कुमार उर्फ बब्बू ने बीडीओ से की है . शिकायती पत्र में कहा गया […]

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर : सलखुआ प्रखंड के हरेवा पंचायत में पूर्व पंचायत सचिव खुशीलाल साह द्वारा दो-दो आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के नाम पर आठ लाख 50 हजार रूपये की निकासी कर गबन कर लिये जाने की लिखित शिकायत नवनिर्वाचित मुखिया रमन कुमार उर्फ बब्बू ने बीडीओ से की है . शिकायती पत्र में कहा गया है की योजना संख्या-1 / 2012-13 गोसपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या – 62 के भवन निर्माण हेतु 4 लाख 25 हजार रूपये तथा योजना संख्या – 2 / 12-13 फेनसाहा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या – 64 के भवन निर्माण के लिए चार लाख 25 हजार रूपये की निकासी कर भवन निर्माण नहीं कर गबन कर लिया गया है . अब उक्त पंचायत सचिव का तबादला भी हो गया है .

अब तक न तो भवन का निर्माण ही किया है एवं न ही राशि जमा की गई है . इतना ही नहीं उनका तबादला होने के बावजूद नये पंचायत सचिव को अब तक प्रभार भी नहीं दिया गया है . जिस कारण पंचायत का विकास कार्य भी बाधित है . मुखिया द्वारा भेजे गये पत्र के आलोक में बीडीओ ने पूर्व के पंचायत सचिव को अग्रिम राशि जमा करने का आदेश दिया है . अन्यथा बाध्य होकर कानूनी कारवाई करने की भी बात कही है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन