सदर अस्पताल से दूसरे दिन भी हटाया गया अतिक्रमण

सहरसा : सदर अस्पताल में अतिक्रमण हटाने को लेकर दूसरे दिन भी अधिकारियों ने पहुंच अतिक्रमण को हटवाने का कार्य किया. मालूम हो कि जिला प्रशासन ने अस्पताल परिसर में वर्षो से अवैध कब्जे वाली जगह को खाली कराने का नोटिस जारी किया था. जिस पर अतिक्रमणकारियों ने डीएम से मुलाकात कर अन्यत्र बसाने की […]
सहरसा : सदर अस्पताल में अतिक्रमण हटाने को लेकर दूसरे दिन भी अधिकारियों ने पहुंच अतिक्रमण को हटवाने का कार्य किया. मालूम हो कि जिला प्रशासन ने अस्पताल परिसर में वर्षो से अवैध कब्जे वाली जगह को खाली कराने का नोटिस जारी किया था. जिस पर अतिक्रमणकारियों ने डीएम से मुलाकात कर अन्यत्र बसाने की मांग की थी. इन सभी अतिक्रमणकारियों को बसाने के लिए जमीन का पर्चा दे बसाने की बात कही गयी.
रविवार को सदर एसडीओ जहांगीर आलम, एसडीपीओ सुबोध विश्वास, डीसीएलआर राजीव कुमार, नप पदाधिकारी दिनेश राम ने बसने के लिए जमीन का पर्चा दिया तथा अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया. जिस पर अतिक्रमणकारी खुद ही अतिक्रमण हटाने को तैयार हो गये तथा अपने हाथों वर्षो से बने अपने घर को तोड़ते देखे गये.
मौके पर सदर एसडीओ श्री आलम ने बताया कि सभी अतिक्रमणकारियों को सरकार द्वारा निर्धारित जमीन का बासगीत पर्चा दिया गया है. इनके बीच वे खुद जाकर पोजिशन भी करायेंगे तथा सबों को बास की जमीन उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि वह जमीन अब उनकी ही होगी तथा सरकार की सभी योजनाओं का लाभ भी इन सभी परिवारों को मिल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




