दुखद. मसाला मिक्सचर मशीन को दूसरी जगह ले जाने के दौरान हुआ हादसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Apr 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

करंट से एक की मौत, सात घायल अनुमंडल अंतर्गत सलखुआ प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर के निकट बुधवार सुबह निमार्णाधीन भवन में कार्य कर रहे मजदूर और जमीन मालिक के ग्यारह हजार बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी. जबकि सात लोगों के घायल होने की […]
विज्ञापन
करंट से एक की मौत, सात घायल
अनुमंडल अंतर्गत सलखुआ प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर के निकट बुधवार सुबह निमार्णाधीन भवन में कार्य कर रहे मजदूर और जमीन मालिक के ग्यारह हजार बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी. जबकि सात लोगों के घायल होने की खबर है.
सिमरी नगर(सहरसा) : बुधवार सुबह अन्य की तरह मजदूर निमार्णाधीन भवन में कार्य कर रहे थे. इसी दौरान मसाला मिक्सचर मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के दौरान भवन के आगे मशीन के उपरी लोहे का हिस्सा उपर से जा रहे ग्यारह हजार वोल्ट के तार से जा सटा. जिसके बाद सभी मशीन को खींच रहे मजदूर बिजली के संपर्क में आ गये. इसके साथ ही मशीन सहित सभी नीचे गिर गये. वहीं बिजली के संपर्क में आने से सभी मजदूर और निमार्णाधीन भवन के गृह स्वामी भी घायल हो गये
और सभी को आनन-फानन मे सलखुआ पीएचसी पहुंचाया गया.बुधवार सुबह लगभग आठ बजे करंट लगने से घायल सभी लोगो को सलखुआ पीएचसी पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने 26 वर्षीय सुधीर सादा को मृत घोषित कर दिया. वहीं शेष बचे सात लोगों का आनन फानन में इलाज शुरू हुआ. जिनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.
पीएचसी में उमड़ा हुजूम: बुधवार को सलखुआ बाजार अंतर्गत बजरंगबली मन्दिर के निकट हुए हादसे की खबर जैसे ही फैली, लोगों का हुजूम पीएचसी की ओर दौड़ पड़ा. घटना के लगभग एक घंटे के अंदर पूरा पीएचसी लोगों के हुजूम से भर गया. लोगों के हुजूम के बीच विभिन्न तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और लोगों को कंट्रोल करने मे प्रशासन के पसीने छूट गये. भीड़ में उपस्थित कुछ लोग घटना को बिजली विभाग की गलती बता रहे तो कुछ जमीन मालिक की. वही घटना के बाद से दिन भर लोग पीएचसी पहुंचते रहे और घटना की जानकारी लेते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




