एससी-एसटी संघ ने निकाली प्रतिरोध रैली

Published at :05 Apr 2016 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
एससी-एसटी संघ ने निकाली प्रतिरोध रैली

सहरसा शहर : सरकारी सेवा में अनुसूचित जाति-जनजाति की पदोन्नति में आरक्षण को बिहार सरकार द्वारा समाप्त किये जाने को लेकर एससी-एसटी कर्मचारी संघ, छात्र, युवा, बेरोजगार, महिला एवं बुद्धिजीवियों द्वारा बाबा साहेब भीमराव आंबेदकर छात्रावास से प्रताप बैठा की अध्यक्षता में प्रतिरोध रैली निकाली गयी. यह रैली विभिन्न चौक-चौराहे होते हुए वीर कुंवर सिंह […]

विज्ञापन

सहरसा शहर : सरकारी सेवा में अनुसूचित जाति-जनजाति की पदोन्नति में आरक्षण को बिहार सरकार द्वारा समाप्त किये जाने को लेकर एससी-एसटी कर्मचारी संघ, छात्र, युवा, बेरोजगार, महिला एवं बुद्धिजीवियों द्वारा बाबा साहेब भीमराव आंबेदकर छात्रावास से प्रताप बैठा की अध्यक्षता में प्रतिरोध रैली निकाली गयी. यह रैली विभिन्न चौक-चौराहे होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर समाप्त हुई.

श्री बैठा ने कहा कि प्रमोशन में रिजर्वेशन हमारा संवैधानिक अधिकार है. सरकार षड्यंत्र के तहत एससी-एसटी का रिजर्वेशन समाप्त करना चाहती है. अगर सरकार प्रमोशन में आरक्षण लागू नहीं करती है तो लगातार उग्र समाजिक आंदोलन किया जायेगा. प्रतिरोध रैली में शंभु पासवान, विनोद कुमार राम, सुनील कुमार भूषण, मुकेश रजक, उमेश रजक, लक्ष्मण रजक, संतोष कुजुर, मुरारी पासवान, सुरेन्द्र भूषण, संजय पासवान, शंकर कुमार, गोपाल पासवान सहित अन्य शामिल थे.

कांग्रेस ने पुतला दहन कर किया केंद्र की नीतियों का विरोध: सहरसा शहर. जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्तराखंड सरकार को अलोकतांत्रिक एवं तानाशाही पूर्ण रवैये के विरोध में केंद्र सरकार की गलत नीतियों का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व करते जिलाध्यक्ष प्रो विद्यानंद मिश्र ने कहा
कि भाजपानीत केंद्र सरकार का फासिस्ट और तानाशाही चेहरा सामने आ गया है. कांग्रेसजन व आम नागरिक सड़क से सांसद तक भाजपा के फरेब का पर्दाफाश करेंगे. पुतला दहन कार्यक्रम में मो नइमउद्धीन, प्रवक्ता साबिर हुसैन, रामसागर पांडेय, गयासुद्धीन खां, रामशरण कुमार, बद्री प्रसाद यादव, नरेश चन्द्र अकेला, संजय शर्मा सहित अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन