चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र से बीते 29 मार्च को सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भोटिया निवासी मनोज मनोहर की चोरी हुई बाइक के साथ एक चोर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. कांड के अनुसंधानकर्ता अजीत सिंह ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ बड़सम बसनही निवासी जशवंत […]
सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र से बीते 29 मार्च को सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भोटिया निवासी मनोज मनोहर की चोरी हुई बाइक के साथ एक चोर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. कांड के अनुसंधानकर्ता अजीत सिंह ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ बड़सम बसनही निवासी जशवंत यादव के पुत्र आदित्य कुमार बिट्टू को सहरसा बस्ती पोखर के समीप लोगों ने पकड़ा.
उन्होंने बताया कि वाहन मालिक को किसी ने बाइक की सूचना दी जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया. पुलिस पूछताछ में पकड़ाये चोर ने शहर के कुछ युवकों की बाइक चोरी में संलिप्तता की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










