ePaper

दुर्गा मंदिर की दानपेटी से 70 हजार कैश व आभूषण की चोरी

Updated at : 18 Jan 2026 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर की दानपेटी से 70 हजार कैश व आभूषण की चोरी

शनिवार की रात बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तीरी गांव स्थित दुर्गा मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा दानपेटी की चोरी कर ली गयी.

विज्ञापन

सौरबाजार. चोरी की लगातार बढ़ रही घटना से लोगों की परेशानी बढ़ रही है. शनिवार की रात बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तीरी गांव स्थित दुर्गा मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा दानपेटी की चोरी कर ली गयी. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विपिन मिश्र के अनुसार चोरों ने मंदिर में रखी दानपेटी को निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गये. घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे, जिसके बाद खोजबीन के दौरान मंदिर से लगभग 500 मीटर पश्चिम मनिजरा के खेत में दानपेटी टूटी हुई अवस्था में मिली. दानपेटी से लगभग 70 हजार रुपये नगद के अलावा सोना, चांदी, पीतल धातु एवं अन्य कीमती वस्तुएं चोरी होने की बात बतायी जा रही है. घटना की सूचना बैजनाथपुर थाना को दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है. लोगों ने मंदिर जैसे पवित्र स्थल में चोरी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है. बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि चोरी की इस घटना का जल्द ही उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन