501 देव कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, एक माह तक होगा रामधुनी

Updated at : 05 Mar 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
501 देव कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, एक माह तक होगा रामधुनी

एक माह तक लगातार आयोजित अष्टयाम हरे रामा हरे रामा कृष्णा कृष्णा हरे हरे के लिए बुधवार को क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर धबौली के प्रांगण से 501 देव कन्याओं द्वारा बाजे-गाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

पतरघट. एक माह तक लगातार आयोजित अष्टयाम हरे रामा हरे रामा कृष्णा कृष्णा हरे हरे के लिए बुधवार को क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर धबौली के प्रांगण से 501 देव कन्याओं द्वारा बाजे-गाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गयी. सार्वजनिक दुर्गा मंदिर धबौली यज्ञ स्थल से 501 देव कन्याओं ने अपने-अपने सर पर कलश लेकर धबौली शिव मंदिर प्रांगण स्थित बाबा अर्जुन दास कुटी स्थित कुआं से जल भरकर भक्तिमय माहौल में तीनों पंचायत का भ्रमण कर वापस यज्ञ स्थल में कलश को स्थापित किया. कलश यात्रा में शामिल मुख्य यज्ञ यजमान राजकुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण साथ चल रहे थे. यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व सरपंच मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 6 मार्च से आगामी 6 अप्रैल तक 31 दिवसीय लगातार रामधुनी का आयोजन किया गया है. इसमें अंतिम एक दिन हरा भोला हरा भोला धुन का आयोजन किया जायेगा. 31 दिवसीय आयोजन को सफल बनाने के लिए यज्ञ कमेटी में उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पक्की, यज्ञ सचिव अजय आनंद सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह को शामिल किया गया है. कलश यात्रा व यज्ञ को सफल बनाने में 12 अष्टयाम मंडली अध्यक्ष रामनिरंजन सिंह उर्फ महिपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूद्रानंद कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य अंजनी कुमार सिंह, मुखिया रमेशचंद्र राणा, सरपंच रामनाथ मंडल, पंसस बीरबल कामती, नित्यानंद सिंह, विजय कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह अमर, आभास कुमार रमण ललित सिंह, शंभुशरण सिंह, सोना सुधीर, रघुनंदन सिंह छोटू, रधुरंजन सिंह, मनोज सिंह, संतोष सिंह, मानिक सिंह, बीरेंद्र सिंह सहित संपूर्ण ग्रामीण शामिल थे. फोटो – सहरसा 14 – कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन