ePaper

बिहार: दो सगे भाईयों के डूबने की आशंका

Updated at : 02 May 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: दो सगे भाईयों के डूबने की आशंका

सहरसा: बिहार के सहरसा जिला के सोनबरसा थाना अंतर्गत दिलावे नदी में शनिवार को दो सगे भाईयों के डूबने की आशंका व्यक्त की गयी है. जानकारी के मुताबिक दोनों भाई यहां अपने मौसा के घर आये हुए थे और आज दिलावे नदी में नहाने के लिए गए. इसी दौरान मोहसिन को डूबते देख जब वसीम […]

विज्ञापन

सहरसा: बिहार के सहरसा जिला के सोनबरसा थाना अंतर्गत दिलावे नदी में शनिवार को दो सगे भाईयों के डूबने की आशंका व्यक्त की गयी है. जानकारी के मुताबिक दोनों भाई यहां अपने मौसा के घर आये हुए थे और आज दिलावे नदी में नहाने के लिए गए. इसी दौरान मोहसिन को डूबते देख जब वसीम उसे बचाने गया तो वह भी डूब गया.

सोनबरसा अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि लापता किशोरों में वर्मा इटारी पुलिस चौकी अंतर्गत थरिया गांव निवासी मोहम्मद कासिम के पुत्र मोहसिन (13) और वसीम (15) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि ये दोनों भाई इन दिनों सोनबरसा थाना क्षेत्र स्थित अपने मौसा के घर आये हुये थे . दिलावे नदी में नहाने के लिए गए मोहसिन को डूबते देख जब वसीम उसे बचाने गया तो वह भी डूब गया. सिंह ने बताया कि लापता दोनों किशोरों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन