41 बोतल शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

41 बोतल शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
बलवाहाट . सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बलवाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवाहाट बाजार निवासी गिरधर गुप्ता के श्रृंगार दुकान में गुप्त सूचना के आधार पर बलवाहाट थाना पुलिस ने 41 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया. बलवाहाट थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि अवैध शराब विक्रेता के ऊपर पुलिस की नजर है. सूचना मिली कि एक आदमी अंग्रेजी शराब होली में बेचने के लिए लाया है और अपने दुकान में रखा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापा मारा. जिसमें दुकान के अंदर में दो कार्टून में शराब रखा मिला. दुकान मालिक को गिरफ्तार किया गया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और पुलिस अवैध तस्कर के ऊपर हर जगह कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




