39 शराबी, 56 शराब कारोबारी व 12 वाहनों को किया गया जब्त

Updated at : 03 Mar 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
39 शराबी, 56 शराब कारोबारी व 12 वाहनों को किया गया जब्त

39 शराबी, 56 शराब कारोबारी व 12 वाहनों को किया गया जब्त

विज्ञापन

उत्पाद विभाग ने फरवरी में कुल 2586.56 लीटर विभिन्न तरह का शराब किया बरामद सहरसा . आगामी होली पर्व को देखते मद्यनिषेध विभाग द्वारा इन दोनों लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान जहां अवैध विभिन्न शराब बरामद हो रहे हैं. वहीं ऐसे तत्वों की गिरफ्तारी भी हो रही है. जानकारी देते सहायक आयुक्त मद्यनिषेध संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि फरवरी महीने में कुल 2586.56 लीटर विभिन्न तरह का शराब बरामद किया गया है. जिसमें देसी चुलाई शराब 2034.75 लीटर, विदेशी शराब-438.106 लीटर, कोरेक्स-113.70 लीटर जब्त किया गया है. साथ ही इस माह में कुल 1554.425 लीटर शराब का नष्ट किया गया है. इसके साथ 16 अवैध चुलाई अड्डा पर जावा महुआ 2,14,305 किलोग्राम घटनास्थल पर नष्ट किया गया. उन्होंने कहा कि ड्रोन द्वारा अड्डों पर छापेमारी में सहयोग लिया जाता है. साथ ही अभी तक इस माह में कुल 83 अभियोग दर्ज किया गया है. जिसमें 39 शराबी, 56 शराब कारोबारी है. शराब परिवहन में कुल 12 वाहनों को जब्त किया गया है. साथ ही इस माह में कुल 32 वाहनों की नीलामी हुई है. जिससे कुल राजस्व 10 लाख 13 हजार चार सौ रुपया प्राप्त हुआ. इसके साथ ही मधेपुरा, खगडिया, सुपौल, दरभंगा से आने वाले वाहनों की सख्ती से जांच की जाती है. आगामी होली पर्व को देखते समाहर्त्ता सह जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त मद्यनिषेध को निर्देशित किया है कि शराब का भंडारण, ब्रिकी होने की संभावना है. जिसको देखते हुए अपने स्तर से छापेमारी कार्य, गश्ती में तेजी लायें एवं किसी तरह का लापरवाही नहीं करें. इसके साथ पूर्व में पकड़े गये स्थल, व्यक्तियों पर भी कड़ी निगरानी रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन