पेट्रोल पंप मालिक से लूट का उद्भेन, दो गिरफ्तार
Updated at : 29 Oct 2019 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के समीप पेट्रोल पंप मालिक अनवर हुसैन से बीते 23 अक्टूबर को हथियार के बल पर बाइक सवार अपराधियों द्वारा दो लाख 24 हजार लूट मामले का पुलिस ने उद्भेन कर लिया है. पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते एसपी राकेश कुमार ने कहा […]
विज्ञापन
सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के समीप पेट्रोल पंप मालिक अनवर हुसैन से बीते 23 अक्टूबर को हथियार के बल पर बाइक सवार अपराधियों द्वारा दो लाख 24 हजार लूट मामले का पुलिस ने उद्भेन कर लिया है.
पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते एसपी राकेश कुमार ने कहा कि घटना के बाद सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष पुनि अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में अनुसंधान की जा रही थी. इसी दौरान सौरबाजार थाना क्षेत्र के भवटिया निवासी विकास यादव की घटना में संलिप्तता सामने आयी.
जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष मो अकमल हुसैन, सौरबाजार थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने सदल बल हुसैनचक मंदिर के समीप छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अपराधी विकास यादव फरार हो गया.
जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा कर उसे एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, 16 कारतूस व मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद एक विपीन नाम के युवक की गिरफ्तारी की गयी. उसके पास से स्टेट बैंक का दो चेक व अन्य कागजात बरामद किया गया. प्रेसवार्ता में सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सिमरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पुअनि अम्बिका प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.
13 मामले हैं दर्ज: एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी विकास यादव पर रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत सौरबाजार थाना में कांड संख्या 9\12, 62\13, 268\13, 489\13, 218\14, 344\14, 347\14, 357\17, 380\17, 558\17 दर्ज है. वहीं सदर थाना में कांड संख्या 330\16, सलखुआ थाना में कांड संख्या 27\18, पूर्णिया जिले के जानकी नगर थाना में कांड संख्या 27\18 दर्ज है. उन्होंने बताया कि इसके अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है. आसपास के जिलों की पुलिस को विकास यादव की गिरफ्तारी की जानकारी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




